सोने की कीमतों में जोरदार उछाल , चांदी के भाव में सांकेतिक गिरावट दर्ज

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का रुख बना रहा। भाव में आए उछाल के कारण आज चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर दूसरे सर्राफा बाजार में सोना 1,040 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,140 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया।

वहीं, चेन्नई में सोने के भाव में 690 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 760 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी दर्ज की गई है। सोना के विपरीत चांदी के भाव में आज 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक की सांकेतिक कमजोरी दर्ज की गई है।

सोने की कीमत में आई मजबूती के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,43,950 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,45,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता रहा।

केंद्र ने पेट्रोल ब्लेंडिंग के लिए अमेरिका से इथेनॉल आयात के दावों को किया खारिज ये खबर भी पढ़े : केंद्र ने पेट्रोल ब्लेंडिंग के लिए अमेरिका से इथेनॉल आयात के दावों को किया खारिज

इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,31,950 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,33,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिका। चांदी के भाव में मामूली गिरावट होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिकी।

आज सोने के भाव में तेजी आने के बावजूद साप्ताहिक आधार पर देखा जाए, तो सोना और चांदी दोनों धातुओं के भाव में गिरावट आई है। पिछले सप्ताह के कारोबार में 24 कैरेट सोना 2,510 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया।

इसी तरह 22 कैरेट सोने के भाव में साप्ताहिक आधार पर 2,300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई। चांदी के भाव में भी उतार-चढ़ाव के बावजूद पिछले सप्ताह के कारोबार में कमजोरी दर्ज की गई। इस गिरावट के कारण चांदी का भाव सप्ताहिक आधार पर 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक नीचे आ गया।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,44,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,100 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,43,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,31,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,45,860 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,33,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।

इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,43,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,31,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,32,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,44,100 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,32,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,44,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,32,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई है।

इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,43,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,31,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

लखनऊ।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पुलिस भर्ती में एक से अधिक पदों पर चयन के कारण रिक्त होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर, 13 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 05 किमी0 बालक/बालिका वर्ग क्रास कन्ट्री रेस का होगा आयोजन।

संत कबीर नगर,   13 अगस्त 2026(सूचना विभाग)।* उप क्रीडाधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया है कि दिनांक 15 अगस्त 2026 उन्होंने...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 05 किमी0 बालक/बालिका वर्ग क्रास कन्ट्री रेस का होगा आयोजन।

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” के अन्तर्गत प्रतियोगिताओं का हुआ सफल आयोजन।

संत कबीर नगर, 13 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार MY Bharat के तत्वावधान में...
उत्तर प्रदेश 
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” के अन्तर्गत प्रतियोगिताओं का हुआ सफल आयोजन।

लखनऊ में झारखंड की गूंज, एबीवीपी का प्रदर्शन 

लखनऊ। झारखंड में परीक्षाओं में अनियमितता एवं पेपर लीक को लेकर के सीबीआई जांच की मांग कर रहे विद्यार्थियों पर...