अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मोहर्रिरों के साथ की गई गोष्ठी; दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, आज  पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स के सभागार में पुलिस कार्यों की समीक्षा एवं कार्यकुशलता बढ़ाने हेतु एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस गोष्ठी में मुख्य रूप से मॉनिटरिंग सेल (पैरवी प्रभारी अधिकारी), आईजीआरएस शाखा, कम्यूनिटी पुलिसिंग, महिला मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारियों, वामा सारथी (वेलफेयर अधिकारी), थानों के मालखाना मोहर्रिरों व सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा प्रतिभाग किया ।
अपर पुलिस अधीक्षक  ने माननीय न्यायालयों में विचाराधीन मामलों में प्रभावी पैरवी करने तथा अपराधियों को समय से सजा दिलाने, शासन की मंशानुसार प्राप्त जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करनें, 'मिशन शक्ति फेज-5.0' के तहत बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक करने, उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, मालखाना मोहर्रिरों को मालखाने में रखे मुकदमों से सम्बन्धित माल/सम्पत्ति का रख-रखाव को सुव्यवस्थित ढंग से करने व नियमानुसार उनके समय से निस्तारण की कार्यवाही अमल में लाने तथा वामा सारथी (वेलफेयर) के अन्तर्गत पुलिस परिवारों के कल्याणार्थ चलाए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई ।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने की हिदायत दी गई ताकि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और सुदृढ़ हो सके।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

हिंद महासागर क्षेत्र में भारत ने बढ़ाए रणनीतिक कदम, सेशेल्स संग कई अहम समझौते

प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स ने दिया 'गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन' सर्वोच्च सम्मान 
राष्ट्रीय 
हिंद महासागर क्षेत्र में भारत ने बढ़ाए रणनीतिक कदम, सेशेल्स संग कई अहम समझौते