डीएम द्वारा पल्स पोलियो ड्राॅप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का किया गया शुभारंभ।

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा जिला अस्पताल के MCH विंग में स्थापित पोलियो बूथ पर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया सहित संबंधित चिकित्सक एवं प्रतिरक्षण चिकित्साधिकारी आदि उपस्थित रहे।

*जिलाधिकारी ने 0-5 वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत लक्षित बच्चों को डोर-टू-डोर पहुंचकर पोलियो की ड्राप पिलाई जाए, कोई भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए।*
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बाताया गया कि जनपद संत कबीर नगर में 0-5 वर्ष के कुल लक्षित बच्चे 311141 बच्चों को शत-प्रतिशत पोलियो पिलाने का लक्ष्य रखा गया है, जिस हेतु नगरीय क्षेत्र खलीलाबाद में 27 बूथ सहित कुल 09 विकास खण्डों में 858 बूथ बनाकर लक्षित बच्चों को पोलियो ड्राप से आच्छादित किया जायेगा। इसी क्रम में 489 हाउस-टू-हाउस टीमों के साथ-साथ 28 ट्रांजिट एवं 13 मोबाइल टीमें लगायी गयी हैं जो दिनांक 29 जून, 2026 से 03 जुलाई, 2026 तक घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो ड्राप से आच्छादित करेंगी।

प्रयागराज: स्कूलों के ऊपर अब भी हाईटेंशन तार, डीएम ने अफसरों को दी एफआईआर की चेतावनी ये खबर भी पढ़े : प्रयागराज: स्कूलों के ऊपर अब भी हाईटेंशन तार, डीएम ने अफसरों को दी एफआईआर की चेतावनी

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

हिंद महासागर क्षेत्र में भारत ने बढ़ाए रणनीतिक कदम, सेशेल्स संग कई अहम समझौते

प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स ने दिया 'गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन' सर्वोच्च सम्मान 
राष्ट्रीय 
हिंद महासागर क्षेत्र में भारत ने बढ़ाए रणनीतिक कदम, सेशेल्स संग कई अहम समझौते