प्रयागराज: स्कूलों के ऊपर अब भी हाईटेंशन तार, डीएम ने अफसरों को दी एफआईआर की चेतावनी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को संगम सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित जिला टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें जिलाधिकारी ने शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने खण्ड शिक्षा अधिकारी करछना व कोरांव के द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने व बैठक में अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

रूसी प्रतिनिधिमंडल ने की कूड़ा निस्तारण तकनीक की सराहना  ये खबर भी पढ़े : रूसी प्रतिनिधिमंडल ने की कूड़ा निस्तारण तकनीक की सराहना

बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा पैसा जमा करने बावजूद भी 26 विद्यालयों में भवनों के ऊपर से हाइटेंशन तार का अभी तक शिफ्ट करने का कार्य नहीं कराया गया है।

लखनऊ में दिनदहाड़े टप्पेबाजी, महिला समीक्षा अधिकारी की सोने की चेन उड़ाई ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में दिनदहाड़े टप्पेबाजी, महिला समीक्षा अधिकारी की सोने की चेन उड़ाई

इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी एवं चेतावनी देते हुए संबंधित अधिशासी अभियंताओं को हाईटेंशन तार के शिफ्ट करने की कार्यवाही को शीघ्रता से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू हुए पांच देशों के राजदूत ये खबर भी पढ़े : रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू हुए पांच देशों के राजदूत

उन्होंने यह भी कहा है कि यदि किसी भी प्रकार की घटना घटित होती है, तो संबंधित अधिशासी अभियंता की पूर्ण जिम्मेदारी होगी और उनके विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा।

इसी तरह शिक्षा विभाग द्वारा पैसा जमा करने के बावजूद भी 218 विद्यालयों में विद्युत संयोजन का कार्य अभी तक नहीं कराने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंताओं को चेतावनी देते हुए विद्यालयों में विद्युत संयोजन के कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी ने 01 से 15 जुलाई तक चलने वाले दूसरे स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से छूटने न पाये।

उन्होंने कहा कि कक्षा-5 एवं कक्षा-8 पास होने वाले विद्यार्थियों का क्रमशः कक्षा-6 एवं कक्षा-9 में अनिवार्य रूप से नामांकन सुनिश्चित कराया जाये। नामांकन की कार्यवाही पोर्टल एप पर अपडेट भी होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय, मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय करछना तथा अन्य निर्माणाधीन विद्यालयों के कार्यों के प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था यूपीसिडको को निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय में निर्माण कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

कायाकल्प योजना के अंतर्गत जिन विद्यालयों में कार्य अभी अधूरे हैं, उन्हें शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आपरेशन कायाकल्प की समीक्षा करते हुए सभी 19 पैरामीटरों के संतृप्तीकरण किए जाने के निर्देश दिए।

ब्लाॅकवार पैरामीटरों के संतृप्तीकरण की समीक्षा करते हुए सभी विद्यालयों में फर्नीचर, विद्युतीकरण, दिव्यांग शौचालय, बाउंड्रीवॉल सहित सभी कार्यों को पूर्ण कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के साथ-साथ विद्यालयों में छायादार पौधे लगाने के भी निर्देश दिए हैं।

उन्होंने निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत निपुण प्लस एप पर फीडिंग कम पाये जाने वाले सम्बंधित खण्ड शिक्षा अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। विद्यालयों में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की।

उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों एवं शैक्षिक नवाचारों से जोड़ते हुए शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, जिला पंचायत राज्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शराब के नशे में बाइक सवार ने युवक को मारी टक्कर, विरोध करने पर हुई मारपीट 

निगोहां, लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के कुर्मिनखेड़ा मजरा उतरावां में शराब के नशे में बाइक चला रहे एक युवक द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
शराब के नशे में बाइक सवार ने युवक को मारी टक्कर, विरोध करने पर हुई मारपीट 

स्वरोजगार का दिया मंत्र, कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान

सरोजनीनगर। सरोजनीनगर क्षेत्र के जन शिक्षण संस्थान, लखनऊ साक्षरता निकेतन में शनिवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।...
उत्तर प्रदेश 
स्वरोजगार का दिया मंत्र, कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान

ऑफिस और कॉलेज जाने वालों को बड़ी राहत, 1 लीटर पेट्रोल में 71 किमी का माइलेज

अगर आप रोजाना ऑफिस या कॉलेज आने-जाने के लिए ऐसी बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, जो बेहतर माइलेज, आधुनिक...
टेक-मित्र 
ऑफिस और कॉलेज जाने वालों को बड़ी राहत, 1 लीटर पेट्रोल में 71 किमी का माइलेज

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव, द्रमुक को झटका, अलग हुई एमडीएमके

2017 से द्रमुक के साथ थी एमडीएमके, राजनीतिक पहचान कमजोर होने का लगाया आरोप
राष्ट्रीय 
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव, द्रमुक को झटका, अलग हुई एमडीएमके

उत्तर प्रदेश

शराब के नशे में बाइक सवार ने युवक को मारी टक्कर, विरोध करने पर हुई मारपीट 

निगोहां, लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के कुर्मिनखेड़ा मजरा उतरावां में शराब के नशे में बाइक चला रहे एक युवक द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
शराब के नशे में बाइक सवार ने युवक को मारी टक्कर, विरोध करने पर हुई मारपीट 

स्वरोजगार का दिया मंत्र, कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान

सरोजनीनगर। सरोजनीनगर क्षेत्र के जन शिक्षण संस्थान, लखनऊ साक्षरता निकेतन में शनिवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।...
उत्तर प्रदेश 
स्वरोजगार का दिया मंत्र, कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान

बहराइच: बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नानपारा-लखीमपुर राजमार्ग पर शनिवार दोपहर को बस और मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच: बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत