रूसी प्रतिनिधिमंडल ने की कूड़ा निस्तारण तकनीक की सराहना

- महापौर व नगर आयुक्त से हुई मुलाकात

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। राजधानी में वैज्ञानिक एवं आधुनिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में गुरुवार को महत्वपूर्ण पहल हुई। महापौर सुषमा खर्कवाल से उनके कैंप कार्यालय पर रूस की प्रतिष्ठित टेकपॉलिमर ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर नगर आयुक्त गौरव कुमार भी उपस्थित रहे। बैठक में लखनऊ नगर निगम द्वारा अपनाई जा रही कूड़ा निस्तारण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों पर विस्तृत चर्चा हुई। रूसी प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए इस मॉडल का अध्ययन कर अपने देश में भी उपयोगी तकनीकों को अपनाने पर सहमति व्यक्त की। साथ ही बायो-माइनिंग, बायो-रिमेडिएशन, लैंडफिल पुनर्वास,वेस्ट-टू-वैल्यू तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर तकनीकी सहयोग और निवेश की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया।
लखनऊ मॉडल की सराहना  
प्रतिनिधिमंडल ने कूड़ा निस्तारण, वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनाई जा रही तकनीकों और कार्यप्रणाली की सराहना की। उन्होंने नगर निगम द्वारा किए जा रहे नवाचारों की जानकारी प्राप्त की और इन तकनीकों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।
तकनीकी सहयोग और अनुभव साझा करने पर जोर
बैठक में लीगेसी वेस्ट के बायो-माइनिंग, बायो-रिमेडिएशन, लैंडफिल पुनर्वास, लीचेट ट्रीटमेंट, वेस्ट-टू-वैल्यू तथा वेस्ट-टू-एनर्जी जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर भी विचार-विमर्श हुआ। दोनों पक्षों ने भविष्य में तकनीकी सहयोग, अनुभवों के आदान-प्रदान एवं पर्यावरण अनुकूल कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर चर्चा की।
रूसी प्रतिनिधिमंडल ने जताई सहमति
रूसी प्रतिनिधिमंडल ने प्रशंसा करते हुए कहा कि इस मॉडल का अध्ययन कर अपने देश में भी इसकी उपयोगी तकनीकों एवं कार्यप्रणाली को अपनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने स्वच्छ एवं सतत शहरी विकास के क्षेत्र में भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने की इच्छा व्यक्त की। बैठक में टेकपॉलिमर ग्रुप ऑफ कंपनीज, रूस के मालिक इवान, सीआईएस क्षेत्र की निदेशक इरीना पिंगोरिना, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमर दीप सिंह, निदेशक यज्ञदत्त त्यागी तथा वाइस प्रेसिडेंट अभिषेक गर्ग उपस्थित रहे।

 
 
 
 

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की सख्ती, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य-पेय पदार्थ उपलब्ध कराने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट...
मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की सख्ती, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

न्यूरो ट्रामा सोसाइटी ऑफ इंडिया के वार्षिक सम्मेलन में केजीएमयू के डॉक्टर नेशनल अवार्ड सम्मानित
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

— कई जगहों पर इलाज कराने के बाद भी नहीं मिला आराम,केजीएमयू में हुआ उपचार
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

मुख्य सचिव से मिले प्रशिक्षु अधिकारी

लखनऊ। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल से शुक्रवार को  इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस एवं  रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सर्विस ( के प्रशिक्षु...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्य सचिव से मिले प्रशिक्षु अधिकारी

गांव-गांव पहुंचेगी मोबाइल हेल्थ यूनिट

— डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ
उत्तर प्रदेश 
गांव-गांव पहुंचेगी मोबाइल हेल्थ यूनिट

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

न्यूरो ट्रामा सोसाइटी ऑफ इंडिया के वार्षिक सम्मेलन में केजीएमयू के डॉक्टर नेशनल अवार्ड सम्मानित
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

— कई जगहों पर इलाज कराने के बाद भी नहीं मिला आराम,केजीएमयू में हुआ उपचार
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

मुख्य सचिव से मिले प्रशिक्षु अधिकारी

लखनऊ। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल से शुक्रवार को  इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस एवं  रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सर्विस ( के प्रशिक्षु...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्य सचिव से मिले प्रशिक्षु अधिकारी

गांव-गांव पहुंचेगी मोबाइल हेल्थ यूनिट

— डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ
उत्तर प्रदेश 
गांव-गांव पहुंचेगी मोबाइल हेल्थ यूनिट