हरिद्वार: वनकर्मियों पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, कार से जाली नोट बरामद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत श्यामपुर पुलिस ने वनकर्मियों पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले तीन आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों की कार से 500 के 105 जाली नोट बरामद किए, जिससे नकली नोटों के कारोबार का भी बड़ा खुलासा हुआ।

जानकारी के अनुसार, 27 जून को वन रेंज श्यामपुर में तैनात वन आरक्षी ललित कुमार ने कोतवाली श्यामपुर में तहरीर देकर बताया कि वह अपने साथी वन आरक्षी अश्विनी कुमार के साथ सरकारी ड्यूटी पर थे।

इसी दौरान पांच लोगों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली, जान से मारने की धमकी दी, मोबाइल फोन छीनकर सड़क पर पटक दिया और बाद में उसे नहर में फेंक दिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर दोनों वनकर्मियों को घायल भी कर दिया।

तहरीर के आधार पर कोतवाली श्यामपुर में मुकदमा दर्ज कर विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज रावत को सौंपी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से महज 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियां और सांस्कृतिक विविधता सबसे बड़ी ताकत : रवि कुमार अय्यर ये खबर भी पढ़े : भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियां और सांस्कृतिक विविधता सबसे बड़ी ताकत : रवि कुमार अय्यर

पूछताछ के बाद पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सियाज कार (डीएल 5 सीएन-2968) की तलाशी ली, जिसमें 500 के 105 जाली नोट, लोहे की रॉड तथा अन्य सामान बरामद हुआ।

नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ, स्वामी चिदानन्द ने नशा से दूर रहने की अपील ये खबर भी पढ़े : नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ, स्वामी चिदानन्द ने नशा से दूर रहने की अपील

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी नकली नोट तैयार कर उन्हें बाजार में चलाने के अवैध कारोबार से भी जुड़े हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई करते हुए उनका चालान कर दिया है। साथ ही फरार अन्य आरोपितों की तलाश और जाली नोटों के नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपितों के नाम पते शिवम कश्यप पुत्र ओमप्रकाश, अनुल पुत्र ओमप्रकाश, निवासीगण गली नं. 5, श्यामपुर, हरिद्वार व विकास सिंह पुत्र नौबहार सिंह, निवासी कांगड़ी, थाना श्यामपुर, हरिद्वार बताए गए हैं।

मानसून से पहले चढ़ा पारा; उमस ने दिखाए तेवर ये खबर भी पढ़े : मानसून से पहले चढ़ा पारा; उमस ने दिखाए तेवर

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सीएम ने हाथरस को दी परियोजनाओं की बड़ी सौगात, विपक्ष के तीखे बयानों पर बरसे योगी

लाभार्थियों को बांटे आवास, स्मार्टफोन और चेक, सपा पर तुष्टिकरण का लगाया आरोप
उत्तर प्रदेश 
सीएम ने हाथरस को दी परियोजनाओं की बड़ी सौगात, विपक्ष के तीखे बयानों पर बरसे योगी

हिंद महासागर क्षेत्र में भारत ने बढ़ाए रणनीतिक कदम, सेशेल्स संग कई अहम समझौते

प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स ने दिया 'गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन' सर्वोच्च सम्मान 
राष्ट्रीय 
हिंद महासागर क्षेत्र में भारत ने बढ़ाए रणनीतिक कदम, सेशेल्स संग कई अहम समझौते

उत्तर प्रदेश

सीएम ने हाथरस को दी परियोजनाओं की बड़ी सौगात, विपक्ष के तीखे बयानों पर बरसे योगी

लाभार्थियों को बांटे आवास, स्मार्टफोन और चेक, सपा पर तुष्टिकरण का लगाया आरोप
उत्तर प्रदेश 
सीएम ने हाथरस को दी परियोजनाओं की बड़ी सौगात, विपक्ष के तीखे बयानों पर बरसे योगी