सीएम ने हाथरस को दी परियोजनाओं की बड़ी सौगात, विपक्ष के तीखे बयानों पर बरसे योगी

रामभक्तों पर गोली चलाने वाले अयोध्या की बात न करें : योगी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लाभार्थियों को बांटे आवास, स्मार्टफोन और चेक, सपा पर तुष्टिकरण का लगाया आरोप

  • मुख्यमंत्री ने हाथरस को दी 548 करोड़ की 143 विकास परियोजनाओं की सौगात

हाथरस। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि रामभक्तों पर गोली चलाने वाले अयोध्या को धार्मिक नगरी बनाने की बात न करें। उन्होंने कहा कि अयोध्या आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण से विश्व आस्था का केंद्र बनी है, इसलिए उसे किसी राजनीतिक दल के प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है।

हाथरस के सिकंदराराऊ और सादाबाद विधानसभा क्षेत्रों में 548 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 143 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने राम जन्मभूमि आंदोलन का विरोध किया, रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन बंद कराए और कांवड़ यात्रा तक पर प्रतिबंध लगाया। ऐसे लोग आज अयोध्या को धार्मिक नगरी बनाने की बात कर रहे हैं, जो राजनीतिक अवसरवाद से अधिक कुछ नहीं है।

औरैया में यमुना उफान पर, प्रशासन ने गांवों में बढ़ाई निगरानी ये खबर भी पढ़े : औरैया में यमुना उफान पर, प्रशासन ने गांवों में बढ़ाई निगरानी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने मंदिरों के संरक्षण और धार्मिक स्थलों के विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले सरकारी धन कब्रिस्तानों की बाउंड्रीवाल पर खर्च होता था, जबकि अब मंदिरों के सौंदर्यीकरण और धार्मिक स्थलों के विकास पर लगाया जा रहा है। उन्होंने अखिलेश यादव को अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने की सलाह देते हुए कहा कि शायद इससे उन्हें सद्बुद्धि मिले।

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संविधान बचाने की बात करने वाली कांग्रेस ने ही 1975 में आपातकाल लगाकर संविधान और लोकतंत्र का गला घोंटा था। उस दौर में अनेक विपक्षी नेताओं को जेल भेजा गया था और आज समाजवादी पार्टी उसी कांग्रेस के साथ खड़ी होकर उसकी नीतियों का समर्थन कर रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश दंगों, कर्फ्यू और माफियाओं के लिए जाना जाता था, जबकि आज राज्य विकास, निवेश और सुरक्षा का मॉडल बन चुका है। उन्होंने कहा कि हाल में मोहर्रम के दौरान प्रदेशभर में करीब 12 हजार जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकले और कहीं भी दंगा या कर्फ्यू जैसी स्थिति नहीं बनी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आवास की चाबियां, स्मार्टफोन, आयुष्मान कार्ड और सहायता राशि के चेक भी वितरित किए।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सड़क हादसा: झारखंड में कांवड़ियों से भरी बस ट्रक से टकराई, तीन की मौत

जबकि कई लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह...
झारखंड 
सड़क हादसा: झारखंड में कांवड़ियों से भरी बस ट्रक से टकराई, तीन की मौत

सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा, तीन घंटे के कार्यक्रम में शामिल

राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख आधार स्वर्गीय रामचंद्र दास परमहंस को दी श्रद्धांजलि अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा, तीन घंटे के कार्यक्रम में शामिल

छह घंटे में दो बार लगे भूकंप के झटके, नासिक में दहशत

प्रशासन सर्वेक्षण के काम में जुटी नागरिकों को सतर्क रहने की अपील दोनों जगह पर भूकंप की तीव्रता 3.4 रिक्टर...
महाराष्ट्र 
छह घंटे में दो बार लगे भूकंप के झटके, नासिक में दहशत

महंगाई पर थोड़ी राहत! जुलाई में थोक दर घटकर 9.78% पर आई

आरबीआई ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, नहीं किया कोई बदलाव नई दिल्ली। ईंधन एवं बिजली तथा खाद्य वस्तुओं...
राष्ट्रीय 
महंगाई पर थोड़ी राहत! जुलाई में थोक दर घटकर 9.78% पर आई

विभाजन दिवस पर बोले योगी, कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के टुकड़े किए

कार्यक्रम में योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के साथ किया विश्वासघात मुख्यमंत्री लखनऊ। ...
उत्तर प्रदेश 
विभाजन दिवस पर बोले योगी, कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के टुकड़े किए

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा, तीन घंटे के कार्यक्रम में शामिल

राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख आधार स्वर्गीय रामचंद्र दास परमहंस को दी श्रद्धांजलि अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा, तीन घंटे के कार्यक्रम में शामिल

विभाजन दिवस पर बोले योगी, कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के टुकड़े किए

कार्यक्रम में योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के साथ किया विश्वासघात मुख्यमंत्री लखनऊ। ...
उत्तर प्रदेश 
विभाजन दिवस पर बोले योगी, कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के टुकड़े किए

स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पदक

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के 12 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति के वीरता पदक से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पदक

बाढ़ की स्थिति पर डीएम ने की समीक्षा, बैराज-तटबंध का निरीक्षण

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाढ़ की स्थिति पर डीएम ने की समीक्षा, बैराज-तटबंध का निरीक्षण