भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियां और सांस्कृतिक विविधता सबसे बड़ी ताकत : रवि कुमार अय्यर

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

रुद्रपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय सम्पर्क टोली सदस्य रवि अय्यर ने कहा कि भारत की प्रगति केवल तकनीकी और आर्थिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि उसकी सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक समरसता भी उसकी शक्ति का आधार हैं।

द्रोण कॉलेज, रुद्रपुर जनपद उधमसिंह नगर में राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ कार्यकर्ता विकास वर्ग (प्रथम) समापन समारोह को बतौर मुख्य वक्ता रवि अय्यर ने यह विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवकुमार अग्रवाल ने की।

मुख्य वक्ता ने कहा कि भारत आज विश्व के शक्तिशाली राष्ट्रों में शामिल है और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। उन्होंने कहा कि सीमित लागत में चंद्रयान मिशन की सफलता और रक्षा क्षेत्र में बढ़ती आत्मनिर्भरता देश की क्षमता, प्रतिभा और वैज्ञानिक कौशल का प्रमाण है।

अय्यर ने कहा कि भारत की प्रगति केवल आर्थिक और तकनीकी उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि उसकी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत भी विश्व को दिशा देने का कार्य कर रही है। उन्होंने जनसंख्या संतुलन के महत्व पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र के दीर्घकालिक विकास के लिए इस विषय पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।

उन्होंने देश निर्माण में सिख और बंगाली समाज के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। विभिन्न भाषाओं, परंपराओं और संस्कृतियों के बावजूद देश की एकता और राष्ट्रीय चेतना उसे विश्व में विशिष्ट पहचान प्रदान करती है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य शांति, अध्यात्म और सांस्कृतिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र है। देवभूमि देश ही नहीं, बल्कि विश्व भर के लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक विरासत भारत की वैश्विक पहचान को और मजबूत कर रही है।

समापन समारोह में स्वयंसेवकों ने दंड, नियुद्ध, शारीरिक, बौद्धिक और संगठनात्मक प्रशिक्षण की झलक प्रस्तुत करते हुए अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा का प्रदर्शन किया। घोष वादन की प्रस्तुति ने भी उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

वर्ग कार्यवाह ने 20 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए प्रशिक्षण अवधि के दौरान आयोजित शारीरिक, बौद्धिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ग का उद्देश्य स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रकार्य के प्रति समर्पण की भावना को सुदृढ़ करना है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

इंदौर में जल संरक्षण के लिए हुई देश की सबसे छोटी ‘मिनी थान’ दौड़

इंदौर । स्वच्छता में देश का नंबर वन शहर मध्य प्रदेश का इंदौर अब जल संरक्षण और पर्यावरण के क्षेत्र...
मध्य प्रदेश 
इंदौर में जल संरक्षण के लिए हुई देश की सबसे छोटी ‘मिनी थान’ दौड़

विश्व रक्तदाता दिवस पर सीआईएसएफ आईएसपी की तरफ से रक्तदान शिविर आयोजित

पश्चिम बर्दवान । विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) यूनिट आईएसपी बर्नपुर की ओर से...
पश्चिम बंगाल 
विश्व रक्तदाता दिवस पर सीआईएसएफ आईएसपी की तरफ से रक्तदान शिविर आयोजित

भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियां और सांस्कृतिक विविधता सबसे बड़ी ताकत : रवि कुमार अय्यर

रुद्रपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय सम्पर्क टोली सदस्य रवि अय्यर ने कहा कि भारत की प्रगति...
उत्तराखंड 
भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियां और सांस्कृतिक विविधता सबसे बड़ी ताकत : रवि कुमार अय्यर

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहली उड़ान से सीएम योगी का अभिनंदन करेंगे किसान

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को एक ऐतिहासिक और...
उत्तर प्रदेश 
 नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहली उड़ान से सीएम योगी का अभिनंदन करेंगे किसान

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झांसी में 15 से 21 जून तक मनाया जाएगा योग सप्ताह

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 15 से 21 जून 2026 तक योग...
झारखंड 
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झांसी में 15 से 21 जून तक मनाया जाएगा योग सप्ताह

उत्तर प्रदेश

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहली उड़ान से सीएम योगी का अभिनंदन करेंगे किसान

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को एक ऐतिहासिक और...
उत्तर प्रदेश 
 नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहली उड़ान से सीएम योगी का अभिनंदन करेंगे किसान

कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाता है प्रशिक्षण : महामंत्री धर्मपाल सिंह

लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने रविवार...
उत्तर प्रदेश 
कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाता है प्रशिक्षण : महामंत्री धर्मपाल सिंह

बहराइच से ओवैसी का 2027 मिशन शुरू, मटेरा में भरी हुंकार, बोले- यह किसी परिवार की जागीर नहीं

बहराइच। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi ने रविवार को बहराइच की मटेरा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच से ओवैसी का 2027 मिशन शुरू, मटेरा में भरी हुंकार,  बोले- यह किसी परिवार की जागीर नहीं