उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 पुलिसकर्मियों को कॉप आफ द मंथ चुनकर प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस बल का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आमजन के साथ संवेदनशील, शालीन एवं सकारात्मक व्यवहार पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा प्रत्येक पुलिसकर्मी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

 हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े :  हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसके उपरांत आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा हत्या, लूट, डकैती, चोरी, नकबजनी, वाहन चोरी, महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध सहित अन्य संगीन अपराधों की समीक्षा करते हुए अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाकर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए।

भाजपा निघासन के कार्यकर्ताओं द्वारा ज्येष्ठ माह के अंतिम शनिवार पर में विशाल भंडारे का आयोजन। ये खबर भी पढ़े : भाजपा निघासन के कार्यकर्ताओं द्वारा ज्येष्ठ माह के अंतिम शनिवार पर में विशाल भंडारे का आयोजन।

गोष्ठी के दौरान लंबित विवेचनाओं, शिकायतों एवं अभियोगों की समीक्षा करते हुए सभी विवेचकों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक विवेचना का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। वांछित एवं फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, वारंटियों की गिरफ्तारी तथा कुर्की जैसी वैधानिक कार्यवाही में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए।

’’अब दंगा नहीं, विकास की पहचान बना उत्तर प्रदेश’’, हाथरस से मुख्यमंत्री योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार ये खबर भी पढ़े : ’’अब दंगा नहीं, विकास की पहचान बना उत्तर प्रदेश’’, हाथरस से मुख्यमंत्री योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार

पुलिस अधीक्षक द्वारा ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत हत्या, दुष्कर्म, पॉक्सो, लूट एवं अन्य गंभीर अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अधिक से अधिक दोषसिद्धि सुनिश्चित कराने हेतु अभियोजन अधिकारियों एवं विवेचकों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महत्वपूर्ण मुकदमे की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि अपराधियों को शीघ्र एवं प्रभावी दंड दिलाया जा सके।

बैठक में साइबर अपराधों की रोकथाम, मिशन शक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, महिला सुरक्षा, जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्टों की सतत निगरानी रखने तथा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को "कॉप ऑफ द मंथ" के रूप में चयनित कर प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। इस क्रम में उ0नि0 लेखा श्री महेश चन्द्र सिंह, म0का0 रितू यादव, म0का0 शिवांगी सिंह, म0का0 विनिता सिंह, म0का0 ललिता तिवारी, म0का0 रजनी तिवारी, का0 कमलेश कुमार, का0 राजकुमार यादव, का0 बृजेश वर्मा, का0 मनीष कुमार, फायरमैन राजकुमार, प्रधान परि0 सविता वर्मा सहित कुल 21 अधिकारी/कर्मचारीगण को टॉप ऑफ मंथ चुन कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । उन्होंने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि उनका उत्कृष्ट कार्य अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की।

गोष्ठी के दौरान प्रभारी संयुक्त निदेशक अभियोजन, जिला कमांडेंट होमगार्ड, जिला आबकारी अधिकारी, एआरटीओ, जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी), निरीक्षक अभियोजन, निरीक्षक गोपनीय, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, प्रधान लिपिक, आंकिक शाखा प्रभारी, प्रभारी अग्निशमन, प्रभारी यातायात सहित जनपद के समस्त शाखा प्रभारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

सीएम ने हाथरस को दी परियोजनाओं की बड़ी सौगात, विपक्ष के तीखे बयानों पर बरसे योगी

लाभार्थियों को बांटे आवास, स्मार्टफोन और चेक, सपा पर तुष्टिकरण का लगाया आरोप
उत्तर प्रदेश 
सीएम ने हाथरस को दी परियोजनाओं की बड़ी सौगात, विपक्ष के तीखे बयानों पर बरसे योगी

हिंद महासागर क्षेत्र में भारत ने बढ़ाए रणनीतिक कदम, सेशेल्स संग कई अहम समझौते

प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स ने दिया 'गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन' सर्वोच्च सम्मान 
राष्ट्रीय 
हिंद महासागर क्षेत्र में भारत ने बढ़ाए रणनीतिक कदम, सेशेल्स संग कई अहम समझौते

उत्तर प्रदेश

सीएम ने हाथरस को दी परियोजनाओं की बड़ी सौगात, विपक्ष के तीखे बयानों पर बरसे योगी

लाभार्थियों को बांटे आवास, स्मार्टफोन और चेक, सपा पर तुष्टिकरण का लगाया आरोप
उत्तर प्रदेश 
सीएम ने हाथरस को दी परियोजनाओं की बड़ी सौगात, विपक्ष के तीखे बयानों पर बरसे योगी