काशी से अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना, सेवादारों ने संभाली सेवा की कमान

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वाराणसी। बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा शुरू होते ही धर्मनगरी काशी से सेवादारों और श्रद्धालुओं का पहला जत्था रविवार को चंदनबाड़ी (जम्मू-कश्मीर) के लिए रवाना हो गया। श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में सेवादारों और श्रद्धालुओं का पहला दल वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से हावड़ा-अमृतसर मेल के माध्यम से कश्मीर के लिए प्रस्थान किया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी काशी से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए रवाना हो रहे हैं।

समिति के अनुसार, काशी से हजारों श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा में शामिल होते हैं। श्रद्धालु पहले अमृतसर पहुंचेंगे, जहां से जम्मू होते हुए पहलगाम तक का सफर तय करेंगे। इसके बाद पवित्र गुफा तक की यात्रा पैदल पूरी की जाएगी।

रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन के पैंट्री कार में 250 बोतल अधोमानक पानी जब्त ये खबर भी पढ़े : रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन के पैंट्री कार में 250 बोतल अधोमानक पानी जब्त

श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति पिछले 26 वर्षों से अमरनाथ यात्रियों की सेवा में जुटी हुई है।

बहराइच: बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत ये खबर भी पढ़े : बहराइच: बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत

समिति की ओर से अमरनाथ यात्रा के दौरान लगभग 300 श्रद्धालुओं के रहने, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाती है। इस वर्ष भी समिति द्वारा बड़ी संख्या में यात्रियों को दर्शन कराने में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: मिटाए गए डिजिटल सबूत, CCTV में कैद कथित करतूत ये खबर भी पढ़े : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: मिटाए गए डिजिटल सबूत, CCTV में कैद कथित करतूत

समिति के सेवादार दिलीप सिंह ‘बंटी’ ने बताया कि 80 से 90 सेवादारों का दल यात्रा पर जा रहा है। इनमें 10 सेवादारों का समूह उनके साथ विवेक श्रीवास्तव और कुलदीप त्यागी के नेतृत्व में पंजाब जाएगा, जबकि लगभग 70 सेवादार बेगमपुरा एक्सप्रेस से सीधे जम्मू होते हुए चंदनबाड़ी पहुंचेंगे और वहां से सेवा कार्यों में जुटेंगे।

उन्होंने बताया कि अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए समिति पूरी तरह तैयार है। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए भोजन, आवास और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक प्रबंध किए गए हैं। वहीं श्रद्धालुओं के लिए पान और मिठाई की व्यवस्था छक्कन दादा, राजेश चौरसिया और नंदनी परिवार की ओर से की गई है।

समिति के इस सेवा अभियान को वाराणसी के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों का भी सहयोग मिल रहा है। आयोजन में वाराणसी महापौर अशोक तिवारी, प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’, वाराणसी शहर दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, सामाजिक कार्यकर्ता शांति लाल जैन सहित कई गणमान्य लोगों का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार जालौन पहुंचे अनिल यादव, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

उरई । भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश प्रदेश मंत्री डाॅक्टर अनिल यादव के पहली बार जनपद आगमन पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार जालौन पहुंचे अनिल यादव, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

प्रसव के समय महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के नगर धामपुर के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान 26 वर्षीय महिला...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रसव के समय महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

फरहाना भट्ट के घर में छिड़ी जंग

फरहाना भट्ट। : बिग बॉस 19 की फर्स्ट रनर-अप फरहाना भट्ट का नाम एक नई कॉन्ट्रोवर्सी के चलते चर्चा में...
मनोरंजन 
फरहाना भट्ट के घर में छिड़ी जंग

काम की तलाश में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में काम की तलाश में राजस्थान जा रहे एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
काम की तलाश में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

कानपुर में करंट लगने से महिला की मौत, मचा कोहराम

कानपुर । ककवन थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को घर में बिजली के बोर्ड से पंखे का प्लग निकालते समय करंट...
उत्तर प्रदेश 