बिजली कटौती के विरोध में सपा का प्रदर्शन, व्यवस्था नहीं सुधरी तो धरने की चेतावनी
देवरिया। बरहज नगरपालिका के वार्ड नंबर 24 में लगातार हो रही बिजली कटौती और जर्जर विद्युत व्यवस्था के विरोध में रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा नेता विजय रावत ने किया।
प्रदर्शन के दौरान विजय रावत ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में बिजली कटौती ने नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। पिछले 10 वर्षों में विद्युत ढांचे को मजबूत करने के लिए पर्याप्त कार्य नहीं किए गए, जिसके चलते प्रदेश की बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है और इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 24 स्थित काली मंदिर के पास जर्जर तारों और ट्रांसफॉर्मरों के खराब होने के कारण आए दिन लोकल फॉल्ट की समस्या बनी रहती है। साथ ही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन जमीन से मात्र चार फीट की ऊंचाई पर होने के कारण लगातार हादसों का खतरा बना हुआ है। उन्होंने दावा किया कि इसी वजह से एक व्यक्ति की जान भी जा चुकी है।
ये खबर भी पढ़े : पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म मंडल कार्यशाला संपन्नसपा नेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर काली मंदिर के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन को सुरक्षित स्थान पर नहीं हटाया गया और बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो सपा कार्यकर्ता क्षेत्रीय जनता के साथ वहीं धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।प्रदर्शन में अमित कुमार, विकास यादव, राकेश सिंह, राहुल चौधरी, अनिरुद्ध यादव, संजय कुमार, अनीश शर्मा और पट्टू यादव सहित कई स्थानीय लोग एवं सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
