गंडक नदी में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत
देवरिया। लार थाना क्षेत्र के महरौना स्थित गंडक नदी में रविवार को नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है।
थानेदार लार राकेश सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मायापुर निवासी सलील साहनी (24) के रूप में हुआ हैं। परिवार से पता चला है कि युवक गंडक नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बाद में युवक को नदी से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना पर लार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। ग्रामीणों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और नदी किनारे सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाने की मांग की।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
