एकलव्य समाज पार्टी के पदाधिकारियों की हुई बैठक
— निषाद,मल्लाह,केवट,बिन्द को अनुसूचित जाति शामिल पर चर्चा
लखनऊ। एकलव्य समाज पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक की गई। शनिवार को एकलव्य समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर निषाद द्वारा निषाद ,मल्लाह,केवट ,बिन्द आदि जातियों को अनुसूचित जाति में सम्मिलित करने के लिए उच्च न्यायालय इलाहाबाद खंडपीठ लखनऊ में वर्ष 2012 में रिट याचिका संख्या - 4422/2012 योजित की गई थी। जिसे उच्च न्यायालय लखनऊ द्वारा अपने आदेश -22 जून को यह कहते हुए खारिज कर दिया। जिसमें अनुसूचित जाति में सम्मिलित करने एवं परिभाषित करने की शक्ति संसद और राष्ट्रपति के पास निहित है कोई भी न्यायालय इस संबंध में कोई आदेश नहीं दे सकता उपरोक्त निषाद,मल्लाह,केवट, बिंद आदि जातियों को अनुसूचित जाति में सम्मिलित करने की याचिका का प्रदेश सरकार द्वारा न्यायालय में यह कहते हुए विरोध किया गया कि यह शक्ति संसद के पास है। चंद्रशेखर निषाद द्वारा बताया गया कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार है और निषाद समाज इसी आस में प्रत्येक विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन करती आई है कि सरकार बनने पर निषाद समाज को अनुसूचित जाति मे सम्मलित किया जाएगा यहां तक प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एक सभा में निषाद समाज को आरक्षण देने की बात कही थी तथा निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद भी मंच से लगातार घोषणा करते आ रहे है कि भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाइये सरकार बनने पर निषाद आरक्षण लागू किया जाएगा परंतु कई विधानसभा व लोकसभा चुनाव व्यतीत होने के उपरांत भी अभी तक उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निषाद आरक्षण का प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को क्यों नहीं भेजा गया और 12 वर्ष के भाजपा कार्यकाल में संसद में एक बार भी निषाद आरक्षण का बिल क्यों पेश नहीं किया गया। इस शुभ अवसर पर एकलव्य समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष लखनऊ रविंद्र निषाद ,नगर अध्यक्ष अवधेश कश्यप ,शुभम कश्यप , जिला अध्यक्ष मिर्जापुर राजकुमार साहनी, जिलाध्यक्ष बाराबंकी सतनाम निषाद ,प्रदेश महासचिव संजय कश्यप, रामू कश्यप, लकी निषाद,हर्ष निषाद,राहुल निषाद वरुण निषाद,जगेंद्र मोहन दयाल राष्ट्रीय महासचिव ,उपेंद्र जीत सिंह , मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
