डालीगंज पहुंचे विधायक ने अतिक्रमण पर दिखाई सख्ती

— नोटिस के बाद हो ध्वस्तीकरण : डा. नीरज बोरा

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। विधायक डा.नीरज बोरा ने शनिवार को नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ डालीगंज मुख्य बाजार का स्थलीय निरीक्षण कर क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अतिक्रमण,जल निकासी, सफाई एवं यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि चिन्हित अतिक्रमणकारियों को तत्काल नोटिस जारी किए जाएं। निर्धारित समयावधि के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

WhatsApp Image 2026-06-27 at 3.45.02 PM
निरीक्षण के दौरान विधायक ने रामलीला मैदान से मोहन मीकिन की ओर जाने वाले बड़े नाले की आधुनिक मशीनों से कराई जा रही सफाई का अवलोकन किया। उन्होंने नाले पर हुए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश देते हुए नगर निगम को अवस्थापना निधि से नाले की रिटेनिंग वॉल का निर्माण कर उसे ढकने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को संबंधित पुलिया का चौड़ीकरण करने के लिए भी निर्देशित किया।
डा. बोरा ने डालीगंज में संचालित मछली मंडी को अन्यत्र स्थानांतरित करने, कलक्टरगंज स्थित डालीगंज स्टेशन रोड पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने तथा कलक्टरगंज के कूड़ा पड़ाव घर को हटाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से क्षेत्र में नियमित एवं प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और क्षतिग्रस्त सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र नाथ, जोनल अधिकारी मनोज यादव, भाजपा महानगर महामंत्री घनश्याम अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि, पार्षद प्रतिनिधि सुदर्शन कटियार, मंडल अध्यक्ष रमन निगम, अमित गुप्ता, मनीष गुप्ता, संदीप वर्मा, योगेंद्र पांडेय, आयुष वाल्मीकि, सुनील अग्रवाल, भारत भूषण गुप्ता सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। 

बिजनौर में मुठभेड़ के बाद चार चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; आरक्षी घायल ये खबर भी पढ़े : बिजनौर में मुठभेड़ के बाद चार चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; आरक्षी घायल

 
 
 

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाला एक बछड़ा जन्मा। इसकी जानकारी होते ही भिठया चिचड़ी...
श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

टाडा के तहत आरोपित आतंकी अल्ताफ हुसैन शेख 35 साल बाद गिरफ्तार

जम्मू। जम्मू रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने 35 साल की लंबी खोजबीन के बाद 'टेररिस्ट एंड डिसरप्टिव एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट' (टाडा)...
राष्ट्रीय  राज्य 
टाडा के तहत आरोपित आतंकी अल्ताफ हुसैन शेख 35 साल बाद गिरफ्तार

टीएचडीसी पीपलकोटी टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अभियान जारी

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार शाम मलबा और पानी भर...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तराखंड 
टीएचडीसी पीपलकोटी टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अभियान जारी

प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, बांकीपुर में शिक्षा-रोजगार को लेकर की घोषणा

पटना। बिहार सरकार द्वारा भारत भूषण तिवारी के परिवार के एक सदस्य को वित्तीय सहायता और सरकारी नौकरी देने के...
राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, बांकीपुर में शिक्षा-रोजगार को लेकर की घोषणा

कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

फिरोजाबाद, जनपद फिरोजाबाद की पर्यवेक्षक कॉंग्रेस सचिव संजीत सिहाग ने फिरोजाबाद एवं शिकोहाबाद ब्लॉक में बैठक को सम्बोधित करने के...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

उत्तर प्रदेश

कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

फिरोजाबाद, जनपद फिरोजाबाद की पर्यवेक्षक कॉंग्रेस सचिव संजीत सिहाग ने फिरोजाबाद एवं शिकोहाबाद ब्लॉक में बैठक को सम्बोधित करने के...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे...
उत्तर प्रदेश 
जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

लखनऊ।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पुलिस भर्ती में एक से अधिक पदों पर चयन के कारण रिक्त होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन