अवैध अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव, वनकर्मियों ने मांगी सुरक्षा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की गुड़ी रेंज के आमा खुजरी जंगल में रविवार दोपहर वन भूमि पर अवैध फसल बोने से रोकने पहुंची टीम पर लगभग 400 अतिक्रमणकारियों ने महिलाओं की आड़ लेकर लाठियों और गोफन से पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें फ्लाइंग स्क्वॉड के 8 वनरक्षक घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, यह हिंसक झड़प उस वक्त हुई जब बारिश का फायदा उठाकर वन भूमि पर अवैध रूप से फसल बोने की नीयत से आए अतिक्रमणकारियों को खदेड़ने के लिए वन विभाग के 40 कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची थी।

घायल वनकर्मियों ने बताया कि कार्रवाई को रोकने के लिए सोची-समझी रणनीति के तहत भीड़ ने पहले महिलाओं को आगे कर दिया, जिससे वन विभाग की टीम तुरंत कोई कड़ा कदम नहीं उठा सकी।

 उज्जैनः केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बाबा महाकाल की शयन आरती में शामिल होकर लिया दर्शन लाभ ये खबर भी पढ़े :  उज्जैनः केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बाबा महाकाल की शयन आरती में शामिल होकर लिया दर्शन लाभ

इसी का फायदा उठाकर पीछे छिपे उपद्रवियों ने लाठियों और गोफन (पत्थर फेंकने का पारंपरिक हथियार) से बड़े-बड़े पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। अचानक हुए इस सुनियोजित हमले में जवानों को संभलने का मौका नहीं मिला और कई कर्मचारियों के सिर फूट गए, जबकि एक जवान का कान तक कट गया।

इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए सभी कर्मचारी जंगलों की सुरक्षा के लिए वर्ष 2025 में भर्ती किए गए विशेष फ्लाइंग स्क्वॉड का हिस्सा हैं। घायलों की पहचान वनरक्षक ज्वाला सिंह, रोमांक नायक, शैलेंद्र यादव, राजेंद्र सिंह सक्तावत, राजेंद्र बागड़ी, प्रदीप बघेल, चंद्रपाल तोमर और राहुल लोधी के रूप में हुई है, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मप्र में झमाझम बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत और 7 घायल ये खबर भी पढ़े : मप्र में झमाझम बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत और 7 घायल

अस्पताल में इलाज करा रहे घायल जवानों ने विभाग और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि घटना के बाद उन्हें करीब दो घंटे तक कोई मदद नहीं मिली और न ही पुलिस व एंबुलेंस समय पर मौके पर पहुंच सकी।

गुड़ी रेंज के रेंजर नरेंद्र पटेल ने बताया कि वन विभाग ने हमले में शामिल उपद्रवियों और अतिक्रमणकारियों की शिनाख्त का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

मध्य प्रदेश: 45 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, पूरे प्रदेश में पहुंचेगा मानसून ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश: 45 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, पूरे प्रदेश में पहुंचेगा मानसून

दूसरी तरफ, इस जानलेवा हमले से डरे और आक्रोशित वन कर्मचारियों ने जंगलों में अतिक्रमण विरोधी अभियानों के दौरान अपनी जान की सुरक्षा के लिए सरकार और प्रशासन से स्थायी पुलिस सुरक्षा बल तैनात करने की पुरजोर मांग उठाई है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 पुलिसकर्मियों को कॉप आफ द मंथ चुनकर प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* की उपस्थिति में रिजर्व...
उत्तर प्रदेश 
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 पुलिसकर्मियों को कॉप आफ द मंथ चुनकर प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

पिंक बूथ थाना धनघटा द्वारा 08 परिवार के मध्य कराया गया सुलह समझौता

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0...
उत्तर प्रदेश 
पिंक बूथ थाना धनघटा द्वारा 08 परिवार के मध्य कराया गया सुलह समझौता

महिला थाना द्वारा 04 परिवारों के मध्य कराया गया सुलह समझौता

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0...
उत्तर प्रदेश 
महिला थाना द्वारा 04 परिवारों के मध्य कराया गया सुलह समझौता

हरिद्वार: वनकर्मियों पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, कार से जाली नोट बरामद

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत श्यामपुर पुलिस...
उत्तराखंड 
हरिद्वार: वनकर्मियों पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, कार से जाली नोट बरामद

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मोहर्रिरों के साथ की गई गोष्ठी; दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

संत कबीर नगर, आज दिनांक 28.06.2026 को पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर...