काम की तलाश में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में काम की तलाश में राजस्थान जा रहे एक युवक को शनिवार देर रात खानपुर चौराहे पर वाहन का इंतजार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय 50 शैया औरैया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

मृतक की पहचान पुरवा गोविंद, हरचंदपुर निवासी बहादुर (20) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बेटा बहादुर शनिवार रात करीब 11 बजे अपने भाई के पास राजस्थान जाने के लिए घर से निकला था। वह खानपुर चौराहे पर किसी वाहन का इंतजार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस ये खबर भी पढ़े : जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। रविवार सुबह करीब आठ बजे परिजन सदर कोतवाली पहुंचे, जिसके बाद कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

डालीगंज पहुंचे विधायक ने अतिक्रमण पर दिखाई सख्ती, नोटिस जारी करने का दिया आदेश ये खबर भी पढ़े : डालीगंज पहुंचे विधायक ने अतिक्रमण पर दिखाई सख्ती, नोटिस जारी करने का दिया आदेश

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक बहादुर तीन भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर का था। उसकी तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य है और उसके पिता रामचंद्र खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

मीरजापुर में खड़े ट्रक से टकराई कार, मध्यप्रदेश के दंपती की दर्दनाक मौत ये खबर भी पढ़े : मीरजापुर में खड़े ट्रक से टकराई कार, मध्यप्रदेश के दंपती की दर्दनाक मौत

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

भागलपुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आया 5 वर्षीय मासूम, इलाज के दौरान मौत

भागलपुर। जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र स्थित रत्तीपुर बेरिया के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच वर्षीय...
बिहार 
भागलपुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आया 5 वर्षीय मासूम, इलाज के दौरान मौत

नशा तस्करी पर चतरा पुलिस का बड़ा प्रहार, 912 किलो डोडा बरामद, तस्कर फरार

चतरा। चतरा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लावालौंग थाना क्षेत्र के होसिर गांव से 912...
झारखंड 
नशा तस्करी पर चतरा पुलिस का बड़ा प्रहार, 912 किलो डोडा बरामद, तस्कर फरार

महादानी भामाशाह के दान से ही आज देश सुरक्षित है - ओम प्रकाश आर्य

बस्ती - आर्य समाज नई बाजार, बस्ती के प्रांगण में दानवीर भामाशाह की जयंती के पावन अवसर पर एक विशेष...
उत्तर प्रदेश 
महादानी भामाशाह के दान से ही आज देश सुरक्षित है - ओम प्रकाश आर्य

रायपुर: ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में पकड़े गए 47 नशेड़ी वाहन चालक

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है...
छत्तीसगढ़ 
रायपुर: ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में पकड़े गए 47 नशेड़ी वाहन चालक

गन्ना फसल का निरीक्षण कर दिया कृषको को जानकारी

बस्ती - बजाज चीनी मिल रुधौली अंतर्गत नागपुरी पकड़ी प्रथम पिकोरा भीतेरा अरदा कन्हौली का गन्ना पेड़ी और पौधा के...
उत्तर प्रदेश 
गन्ना फसल का निरीक्षण कर दिया कृषको को जानकारी

उत्तर प्रदेश

महादानी भामाशाह के दान से ही आज देश सुरक्षित है - ओम प्रकाश आर्य

बस्ती - आर्य समाज नई बाजार, बस्ती के प्रांगण में दानवीर भामाशाह की जयंती के पावन अवसर पर एक विशेष...
उत्तर प्रदेश 
महादानी भामाशाह के दान से ही आज देश सुरक्षित है - ओम प्रकाश आर्य

गन्ना फसल का निरीक्षण कर दिया कृषको को जानकारी

बस्ती - बजाज चीनी मिल रुधौली अंतर्गत नागपुरी पकड़ी प्रथम पिकोरा भीतेरा अरदा कन्हौली का गन्ना पेड़ी और पौधा के...
उत्तर प्रदेश 
गन्ना फसल का निरीक्षण कर दिया कृषको को जानकारी

ब्राह्मण महासभा ने निकाला कैंडल मार्च, भरत भूषण तिवारी को दिया श्रद्धांजलि

बस्ती - बिहार पुलिस की फायरिंग में कथित मुठभेड़ के शिकार हुये  भरत भूष्ण तिवारी की स्मृति में शनिवार की...
उत्तर प्रदेश 
ब्राह्मण महासभा ने निकाला कैंडल मार्च, भरत भूषण तिवारी को दिया श्रद्धांजलि

विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं - मंडलायुक्त

बस्ती - आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को मंडल स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक...
उत्तर प्रदेश 
विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं - मंडलायुक्त