यमुना तट पर चला “जीवनधारा पौधारोपण अभियान”, पर्यावरण संरक्षण को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

औरैया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा संचालित “जीवनधारा पौधारोपण अभियान” के तहत रविवार सुबह यमुना तट पर व्यापक पौधारोपण किया गया। अभियान के अंतर्गत पीपल, बरगद, अशोक, हरसिंगार, पकड़िया एवं चितवन जैसे लंबी आयु वाले पौधे लगाए गए तथा उनकी देखभाल की जिम्मेदारी यमुना मैया के सेवादारों को सौंपी गई।

समिति द्वारा 5 जून 2026 से 5100 पौधे लगाने के लक्ष्य के साथ लगातार पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि अभियान के माध्यम से लोगों को उनकी पसंद के पौधे भी निःशुल्क वितरित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग पर्यावरण संरक्षण से जुड़ सकें।

 शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ ताजियों का जुलूस,काशीपुर कर्बला में हुए सुपुर्द-ए-खाक ये खबर भी पढ़े :  शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ ताजियों का जुलूस,काशीपुर कर्बला में हुए सुपुर्द-ए-खाक

पौधारोपण कार्यक्रम के उपरांत यमुना तट स्थित राम झरोखा में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने की, जिसमें अभियान को और अधिक प्रभावी एवं गतिशील बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति ये खबर भी पढ़े : बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि पर्यावरण असंतुलन के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है और मानसून की देरी से जमीन में नमी की कमी बनी हुई है। उन्होंने बताया कि समिति के सदस्य सार्वजनिक मंदिरों, पार्कों एवं मार्गों का निरीक्षण कर पौधारोपण के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित कर रहे हैं। मौसम में नमी बढ़ते ही व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा।

खबर का असर: जनता की शिकायतों पर चेयरपर्सन फात्मा रज़ा का तुरंत एक्शन ये खबर भी पढ़े : खबर का असर: जनता की शिकायतों पर चेयरपर्सन फात्मा रज़ा का तुरंत एक्शन

उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है।

इस दौरान डॉ. आर्य प्रबुद्ध, विनोद कुमार पोरवाल, शिक्षक शिवम गुप्ता, हिमांशु दुबे, रुचिर अग्रवाल, सतीश, रामप्रसाद, अजय बाल्मीक सहित समिति के अनेक सदस्य एवं पर्यावरण प्रहरी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

रायपुर: पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के मोतीबाग क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने...
छत्तीसगढ़ 
 रायपुर: पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार

प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार जालौन पहुंचे अनिल यादव, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

उरई । भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश प्रदेश मंत्री डाॅक्टर अनिल यादव के पहली बार जनपद आगमन पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार जालौन पहुंचे अनिल यादव, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

प्रसव के समय महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के नगर धामपुर के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान 26 वर्षीय महिला...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रसव के समय महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

फरहाना भट्ट के घर में छिड़ी जंग

फरहाना भट्ट। : बिग बॉस 19 की फर्स्ट रनर-अप फरहाना भट्ट का नाम एक नई कॉन्ट्रोवर्सी के चलते चर्चा में...
मनोरंजन 
फरहाना भट्ट के घर में छिड़ी जंग

काम की तलाश में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में काम की तलाश में राजस्थान जा रहे एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
काम की तलाश में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

उत्तर प्रदेश

प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार जालौन पहुंचे अनिल यादव, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

उरई । भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश प्रदेश मंत्री डाॅक्टर अनिल यादव के पहली बार जनपद आगमन पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार जालौन पहुंचे अनिल यादव, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

प्रसव के समय महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के नगर धामपुर के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान 26 वर्षीय महिला...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रसव के समय महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

काम की तलाश में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में काम की तलाश में राजस्थान जा रहे एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
काम की तलाश में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

कानपुर में करंट लगने से महिला की मौत, मचा कोहराम

कानपुर । ककवन थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को घर में बिजली के बोर्ड से पंखे का प्लग निकालते समय करंट...
उत्तर प्रदेश 
 कानपुर में करंट लगने से महिला की मौत, मचा कोहराम