रायपुर: पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रायपुर। राजधानी रायपुर के मोतीबाग क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

रविवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 25 जून की सुबह करीब 6 बजे मोतीबाग क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की घटना के बाद थाना सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कर तत्काल आरोपितों की तलाश शुरू की गई। जांच में सामने आया कि, पीड़ित कृष दीप और आरोपितों के बीच पहले से परिचय था तथा पुरानी बातों को लेकर लंबे समय से विवाद और रंजिश चली आ रही थी।

घटना वाले दिन सुबह दोनों पक्षों के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत हुई, जो देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गई। इसके बाद आरोपित एक राय होकर पीड़ित से मिलने पहुंचे।

आमने-सामने होने पर विवाद बढ़ गया और आरोपितों ने चाकू से हमला कर कृष दीप को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मामले में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

पुलिस ने इस मामले में थाना सिटी कोतवाली में बीएनएस की धारा सहित हत्या के प्रयास एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपितों में महेंद्र उर्फ हर्ष सोनी, निवासी कालीबाड़ी, रायपुर, देव बघेल निवासी रायपुर है।

गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने पढ़ाया एकजुटता का पाठ ये खबर भी पढ़े : कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने पढ़ाया एकजुटता का पाठ

खौफनाक वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश ये खबर भी पढ़े : खौफनाक वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मोहर्रिरों के साथ की गई गोष्ठी; दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

संत कबीर नगर, आज दिनांक 28.06.2026 को पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर...
उत्तर प्रदेश 
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मोहर्रिरों के साथ की गई गोष्ठी; दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

’’अब दंगा नहीं, विकास की पहचान बना उत्तर प्रदेश’’, हाथरस से मुख्यमंत्री योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार

हाथरस । मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने रविवार को हींग नगरी हाथरस के सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित भव्य जनसभा में...
उत्तर प्रदेश 
’’अब दंगा नहीं, विकास की पहचान बना उत्तर प्रदेश’’, हाथरस से मुख्यमंत्री योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार

बहु-बेटी सम्मेलन का किया गया भव्य आयोजन

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो अभियान एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं...
उत्तर प्रदेश 
बहु-बेटी सम्मेलन का किया गया भव्य आयोजन

डीएम द्वारा पल्स पोलियो ड्राॅप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का किया गया शुभारंभ।

संत कबीर नगर, 28 जून, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा जिला अस्पताल के MCH विंग में स्थापित पोलियो...
उत्तर प्रदेश 
डीएम द्वारा पल्स पोलियो ड्राॅप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का किया गया शुभारंभ।

होटल की नौकरी छोड़, खेतों में लिखी सफलता की नई इबारत

संत कबीर नगर, जहां अधिकांश युवा बेहतर करियर की तलाश में गांव छोड़कर शहरों की ओर रुख कर रहे हैं,...