नशा तस्करी पर चतरा पुलिस का बड़ा प्रहार, 912 किलो डोडा बरामद, तस्कर फरार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

चतरा। चतरा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लावालौंग थाना क्षेत्र के होसिर गांव से 912 किलोग्राम डोडा (पोस्ता भूसी) बरामद किया है।

बरामद डोडा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित तस्कर जंगाली गंझू फरार हो गया।

रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊ साहेब ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में आरोपी के घर से भारी मात्रा में डोडा बरामद किया गया। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि डोडा कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किन क्षेत्रों में की जानी थी।

खूंटी: जर्जर स्कूल भवन में पढ़ाई, बच्चों की जान पर मंडरा रहा खतरा... ये खबर भी पढ़े : खूंटी: जर्जर स्कूल भवन में पढ़ाई, बच्चों की जान पर मंडरा रहा खतरा...

एसडीपीओ ने कहा कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। छापेमारी अभियान में लावालौंग थाना के पुलिस अवर निरीक्षक विधायक प्रसाद यादव सहित जिला बल के जवान शामिल थे।

मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर नगर निगम में बैठक आयोजित ये खबर भी पढ़े : मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर नगर निगम में बैठक आयोजित

 

कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया शहर में महिला से छीनी सोने की चेन ये खबर भी पढ़े : कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया शहर में महिला से छीनी सोने की चेन

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

40 साल का तजुर्बा भी हार गया मौत से, कोबरा के डसने के बाद सांप समेत अस्पताल पहुंचे सपेरे की मौत

गोण्डा के ‘सांपों के मसीहा’ राम लखन ने आखिरी सांस तक निभाया फर्ज :-बोले थे- ‘इसे छोड़ देता तो किसी...
उत्तर प्रदेश 
40 साल का तजुर्बा भी हार गया मौत से, कोबरा के डसने के बाद सांप समेत अस्पताल पहुंचे सपेरे की मौत