कोडरमा में जमीनी विवाद में भाई ने भाई पर किया चाकू से हमला, गंभीर घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोडरमा। सतगावां थाना क्षेत्र के खुट्टा पिरवैया गाजेडीह मार्ग पर जंगल के समीप शनिवार की रात जमीनी विवाद को लेकर एक सगे भाई ने अपने ही छोटे भाई पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है।

इस हमले में छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति की पहचान पुतोडीह ग्राम निवासी 30 वर्षीय दीपक कुमार यादव के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। मामले को सुलझाने के लिए गांव में ही ग्रामीण स्तर पर पंचायती बुलाई गई थी। पीड़ित के पिता चंद्रिका प्रसाद यादव ने बताया कि उन्होंने अपने दोनों बेटों को बराबर बराबर हिस्से में जमीन बांट कर दी है।

ग्रामीण स्तर पर हुई पंचायती के फैसले को पवन कुमार ने मानने से साफ इनकार कर दिया और पंचायत के बीच से ही उठकर चला गया था। वारदात उस वक्त हुई जब छोटा भाई दीपक यादव बासोडीह बाजार से अपना काम निपटाकर वापस अपने घर पुतोडीह लौट रहा था।

इसी बीच पिरवैया जंगल के समीप घात लगाए बैठे बड़े भाई पवन कुमार और उसके कुछ अन्य सहयोगियों ने दीपक को घेर लिया। इससे पहले कि दीपक कुछ समझ पाता

आरोपितों ने उस पर चाकू और अन्य चीजों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दीपक लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही सतगावां थाना प्रभारी दलबल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल दीपक को अपने सरकारी वाहन से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दीपक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल ये खबर भी पढ़े : गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

#Draft: Add Your Title

डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिलकहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को...
#Draft: Add Your Title

जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

जौनपुर: यूपी के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी 26 वर्षीय युवक का शव गांव के एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपमानित किये जाने के विरोध में निकाली सत्याग्रह मॉर्च

फिरोजाबाद, हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  को अपमानित किये जाने के विरोध में शुक्रवार शाम को सत्याग्रह...
हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपमानित किये जाने के विरोध में निकाली सत्याग्रह मॉर्च

स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया चैकिंग अभियान

फिरोजाबाद, स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के...
स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया चैकिंग अभियान

भारत में बनेगा एएमसीए इंजन, रिलायंस-रॉल्स रॉयस में करार

नई दिल्ली। भारत में ही अब पांचवीं पीढ़ी के एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) का इंजन बनेगा। इसके लिए रिलायंस...
कारोबार 
भारत में बनेगा एएमसीए इंजन, रिलायंस-रॉल्स रॉयस में करार

उत्तर प्रदेश

जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

जौनपुर: यूपी के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी 26 वर्षीय युवक का शव गांव के एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

फतेहपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्वलित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

-दो सप्ताह बाद बच्चो का शुल्क 25 और वयस्कों का 50 -एलडीए करेगा संग्रहालय का संचालन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की सख्ती, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य-पेय पदार्थ उपलब्ध कराने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट...
उत्तर प्रदेश 
मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की सख्ती, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए