मीरजापुर में खड़े ट्रक से टकराई कार, मध्यप्रदेश के दंपती की दर्दनाक मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के वाराणसी-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग-135 पर लहुरियादह गांव के पास शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे खड़े ट्रक में पीछे से कार टकरा गई।

हादसे में मध्यप्रदेश निवासी दंपती की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। कार में सवार मृतक दंपती के दो छोटे बच्चे बाल-बाल बच गए।

मध्यप्रदेश के कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय विकास ताम्रकार परिवार व रिश्तेदारों के साथ वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर कार से लौट रहे थे। लहुरियादह के पास हाईवे पर ट्रक को आगे-पीछे किया जा रहा था।

अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र ये खबर भी पढ़े : अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में विकास ताम्रकार, उनकी 31 वर्षीय पत्नी सोनम, चालक हीरालाल, हिमांशु ताम्रकार, सक्षम और राधा घायल हो गए।

पुलिस सभी को सीएचसी लालगंज ले गई, जहां चिकित्सकों ने विकास और सोनम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल राधा को मंडलीय चिकित्सालय रेफर किया गया, जबकि अन्य तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

मृतक के साले हिमांशु ताम्रकार ने बताया कि सभी लोग काशी विश्वनाथ के दर्शन कर घर लौट रहे थे। उनका आरोप है कि ट्रक चालक हाईवे पर ट्रक को आगे-पीछे कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

हादसे में दंपती के चार वर्षीय पुत्र शिवांश और डेढ़ वर्षीय रुद्र को खरोंच तक नहीं आई। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि कार में आठ लोग सवार थे। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

#Draft: Add Your Title

डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिलकहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को...
#Draft: Add Your Title

जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

जौनपुर: यूपी के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी 26 वर्षीय युवक का शव गांव के एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपमानित किये जाने के विरोध में निकाली सत्याग्रह मॉर्च

फिरोजाबाद, हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  को अपमानित किये जाने के विरोध में शुक्रवार शाम को सत्याग्रह...
हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपमानित किये जाने के विरोध में निकाली सत्याग्रह मॉर्च

स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया चैकिंग अभियान

फिरोजाबाद, स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के...
स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया चैकिंग अभियान

भारत में बनेगा एएमसीए इंजन, रिलायंस-रॉल्स रॉयस में करार

नई दिल्ली। भारत में ही अब पांचवीं पीढ़ी के एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) का इंजन बनेगा। इसके लिए रिलायंस...
कारोबार 
भारत में बनेगा एएमसीए इंजन, रिलायंस-रॉल्स रॉयस में करार

उत्तर प्रदेश

जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

जौनपुर: यूपी के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी 26 वर्षीय युवक का शव गांव के एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

फतेहपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्वलित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

-दो सप्ताह बाद बच्चो का शुल्क 25 और वयस्कों का 50 -एलडीए करेगा संग्रहालय का संचालन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की सख्ती, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य-पेय पदार्थ उपलब्ध कराने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट...
उत्तर प्रदेश 
मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की सख्ती, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए