पश्चिम बंगाल में मानसून का कहर, उत्तर के तीन जिलों में रेड अलर्ट, दक्षिण में ऑरेंज अलर्ट जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून का असर अलग अलग क्षेत्रों में अलग तस्वीर पेश कर रहा है। जहां उत्तर बंगाल लगातार भारी बारिश से जूझ रहा है, वहीं दक्षिण बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के बीच कुछ जिलों के लिए आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए उत्तर बंगाल के तीन जिलों में रेड अलर्ट और दक्षिण बंगाल के आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान कोलकाता का आसमान सामान्य रूप से बादलों से ढका रहेगा। शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बारिश हो सकती है। पुरुलिया, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, झाड़ग्राम, पूर्व व पश्चिम बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों में कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, वज्रपात और बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर बंगाल में बारिश का दौर लगातार जारी रहने के आसार हैं। सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई इलाकों में भारी वर्षा हो सकती है।

दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जिलों में कुछ स्थानों पर सात से 20 सेंटीमीटर तक भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा इन तीनों जिलों के कुछ इलाकों में 20 सेंटीमीटर से अधिक अति प्रबल वर्षा हो सकती है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने लोगों, विशेषकर उत्तर बंगाल के संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को सतर्क रहने और आवश्यक होने पर प्रशासन द्वारा जारी सलाह का पालन करने की अपील की है।

TMC किसकी? चुनाव आयोग पहुंची ममता बनर्जी बनाम रीताब्रत बनर्जी की 'लड़ाई' ये खबर भी पढ़े : TMC किसकी? चुनाव आयोग पहुंची ममता बनर्जी बनाम रीताब्रत बनर्जी की 'लड़ाई'

मुंबई में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न; रेड अलर्ट जारी ये खबर भी पढ़े : मुंबई में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न; रेड अलर्ट जारी

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

स्टेट बैंक से रिटायर्ड चीफ जनरल मैनेजर से लाखों की ठगी

नोएडा। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया से रिटायर्ड चीफ जनरल मैनेजर के साथ एक बिल्डर कंपनी के लोगों ने फ्लैट बेचने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्टेट बैंक से रिटायर्ड चीफ जनरल मैनेजर से लाखों की ठगी

एयर कंडीशन में बलास्ट के चलते लगी आग, तीन फ्लैट जले

नोएडा। जिले के थाना सेक्टर -113 क्षेत्र में सेक्टर 119 स्थित एक सोसाइटी में 21 वीं मंजिल पर स्थित एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एयर कंडीशन में बलास्ट के चलते लगी आग, तीन फ्लैट जले

खाद्य तेल गोदाम में लगी आग, कई घंटों तक आग पर काबू पाने में जुटे रहे अग्निशमन कर्मी

पटना। पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के करमली चक, महुली रोड में स्थित एक खाद्य तेल गोदाम में आग लग...
राज्य  बिहार 
 खाद्य तेल गोदाम में लगी आग, कई घंटों तक आग पर काबू पाने में जुटे रहे अग्निशमन कर्मी

नाेएडा में छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 में रहने वाले एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाेएडा में छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम

मणिपुर में मादक पदार्थ, उग्रवाद और वसूली गिरोहों पर पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामद

इंफाल। मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने राज्यभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी,...
राष्ट्रीय  राज्य 
मणिपुर में मादक पदार्थ, उग्रवाद और वसूली गिरोहों पर पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामद

उत्तर प्रदेश

स्टेट बैंक से रिटायर्ड चीफ जनरल मैनेजर से लाखों की ठगी

नोएडा। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया से रिटायर्ड चीफ जनरल मैनेजर के साथ एक बिल्डर कंपनी के लोगों ने फ्लैट बेचने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्टेट बैंक से रिटायर्ड चीफ जनरल मैनेजर से लाखों की ठगी

एयर कंडीशन में बलास्ट के चलते लगी आग, तीन फ्लैट जले

नोएडा। जिले के थाना सेक्टर -113 क्षेत्र में सेक्टर 119 स्थित एक सोसाइटी में 21 वीं मंजिल पर स्थित एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एयर कंडीशन में बलास्ट के चलते लगी आग, तीन फ्लैट जले

नाेएडा में छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 में रहने वाले एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाेएडा में छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम

खंभे पर चढ़कर बिजली का फाल्ट ठीक कर रहे संविदा कर्मी को लगा करंट, उपचार के दौरान मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गाैतमबुद्ध नगर जिले में नाेएडा के थाना कासना क्षेत्र के लड़पुरा गांव में बिजली के खंभे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 खंभे पर चढ़कर बिजली का फाल्ट ठीक कर रहे संविदा कर्मी को लगा करंट, उपचार के दौरान मौत