तमन्ना हत्याकांड में 12 और आरोपित गिरफ्तार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा - 'मैंने अपना वादा निभाया'

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कालीगंज की नौ वर्षीय तमन्ना खातून हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने 'एक्स' पर पिछले कुछ दिनों में गिरफ्तार किए गए 12 आरोपितों की सूची जारी करते हुए लिखा, "तमन्ना को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है और हमने अपना वादा निभाया है।"

दरअसल, पिछले वर्ष 23 जून को उपचुनाव के नतीजे घोषित होने के दिन नदिया जिले के कालीगंज थाना क्षेत्र के मोलांदी गांव में बदमाशों द्वारा फेंके गए बम की चपेट में आने से तमन्ना खातून की मौत हो गई थी।

 सत्ता परिवर्तन के बाद टोपसिया स्थित तृणमूल के अस्थायी पार्टी कार्यालय पर लगा ताला ये खबर भी पढ़े :  सत्ता परिवर्तन के बाद टोपसिया स्थित तृणमूल के अस्थायी पार्टी कार्यालय पर लगा ताला

घटना के बाद तमन्ना की मां सबीना यासमीन ने 24 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शुरुआती कार्रवाई में पुलिस ने 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया था, जबकि बाकी आरोपित फरार थे।

सरकार बदलने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा में इस मामले का उल्लेख करते हुए तमन्ना के परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद उन्होंने पीड़िता की मां सबीना यासमीन से मुलाकात कर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया।

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद पुलिस ने लगातार अभियान चलाकर फरार आरोपितों की तलाश शुरू की। पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम और महाराष्ट्र के नागपुर सहित कई स्थानों पर छापेमारी कर आरोपितों को गिरफ्तार किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्राथमिकी में नामजद लगभग सभी आरोपितों को अब गिरफ्तार किया जा चुका है।

अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कृष्णानगर जिला पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि तमन्ना को न्याय दिलाने के लिए पुलिस ने त्वरित और कानूनसम्मत कार्रवाई की है। वहीं, इस कार्रवाई से तमन्ना की मां सबीना यासमीन ने भी संतोष जताया है।

पश्चिम बंगाल में महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा और 1 लाख नौकरियां ये खबर भी पढ़े : पश्चिम बंगाल में महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा और 1 लाख नौकरियां

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम की ढही छत , तीन की मौत, कई मजदूर मलबे में फंसे ये खबर भी पढ़े : कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम की ढही छत , तीन की मौत, कई मजदूर मलबे में फंसे

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव, द्रमुक को झटका, अलग हुई एमडीएमके

2017 से द्रमुक के साथ थी एमडीएमके, राजनीतिक पहचान कमजोर होने का लगाया आरोप
राष्ट्रीय 
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव, द्रमुक को झटका, अलग हुई एमडीएमके

बहराइच: बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नानपारा-लखीमपुर राजमार्ग पर शनिवार दोपहर को बस और मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच: बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत

सहकारी मॉडल पर भारत टैक्सी लॉन्च, दो साल में 500 शहर-गांव तक सेवा का लक्ष्य

गांधीनगर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में सहकारी मॉडल पर आधारित...
गुजरात 
सहकारी मॉडल पर भारत टैक्सी लॉन्च, दो साल में 500 शहर-गांव तक सेवा का लक्ष्य

सेशेल्स में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत, समुद्री साझेदारी को मिलेगी नई धार

नई दिल्ली/विक्टोरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर सेशेल्स पहुंच गए। राजधानी विक्टोरिया के अंतरराष्ट्रीय हवाई...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
सेशेल्स में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत, समुद्री साझेदारी को मिलेगी नई धार

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करी से जुड़ी 70 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच शिमला पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाते...
राष्ट्रीय  हिमाचल 
शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करी से जुड़ी 70 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज

उत्तर प्रदेश

बहराइच: बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नानपारा-लखीमपुर राजमार्ग पर शनिवार दोपहर को बस और मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच: बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत

गोवध निवारण अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
गोवध निवारण अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

संत कबीर नगर।  पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगरसंदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज...
उत्तर प्रदेश 
महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

डीएम ने पल्स पोलियो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा पल्स पोलियो अभियान की जनपद स्तरीय रैली को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने पल्स पोलियो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना