छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जंगली हाथियों का आतंक, छह ग्रामीणों के कच्चे मकानाें काे किया क्षतिग्रस्त

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कापू और घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के गांवों में जंगली हाथियों ने शनिवार की देर रात कच्चे मकानों को ढहा दिया है । रायगढ़ और धर्मजयगढ़ वन मंडलों में इस समय लगभग 162 हाथियों की मौजूदगी है, जिसके कारण आए दिन मानव-हाथी द्वंद्व की स्थिति बन रही है।

विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल में 126 हाथी मौजूद हैं। इनमें सबसे अधिक 18 हाथी लैलूंगा रेंज के मुकडेगा बीट में हैं। बाकी हाथी अलग-अलग रेंज और बीट के जंगलों में घूम रहे हैं। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, यहां 35 नर, 66 मादा और 25 शावक हाथी हैं।

गरियाबंद को 600 करोड़ से अधिक विकास कार्यों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ये खबर भी पढ़े : गरियाबंद को 600 करोड़ से अधिक विकास कार्यों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

वन विभाग के सूत्रों ने आज साेमवार काे बताया है कि कापू वन परिक्षेत्र के अलोला और टेड़ासेमर गांव में दो हाथियों ने रात के अंधेरे में भोजन की तलाश में पहुंचकर 6 ग्रामीणों के कच्चे मकानों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार रात दोनों हाथी गांव में घुस गए और रामकुमार, लक्ष्मण सिंह, सत्य सिंह और तिलक सिंह के कच्चे मकानों को डैमेज कर दिया। हाथियों को देखकर ग्रामीण किसी तरह घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे और शोर मचाकर उन्हें भगाने की कोशिश की। इसके बाद दोनों हाथी टेड़ासेमर गांव पहुंच गए। यहां उन्होंने दसरिन कोरवा का कच्चा मकान और कार्तिक कोरवा की झोपड़ी भी तोड़ दी। ग्रामीणों के काफी देर तक हल्ला करने के बाद हाथी वापस जंगल की ओर लौट गए। इसके अलावा एक अन्य बड़े झुंड ने भी कई मकानों और झोपड़ियों को तोड़ा है।

जांजगीर-चांपा: घर में मिले पिता समेत दो मासूमों के संदिग्ध परिस्थितियों में शव, जांच शुरू ये खबर भी पढ़े : जांजगीर-चांपा: घर में मिले पिता समेत दो मासूमों के संदिग्ध परिस्थितियों में शव, जांच शुरू

उल्लेखनीय है कि दाे दिन पहले शुक्रवार देर शाम अलोला बीट क्षेत्र में बाइक से जा रहे दो ग्रामीणों का सामना अचानक सड़क किनारे खड़े हाथियों से हो गया। हाथियों के आक्रामक होने पर सुखराम नाम का व्यक्ति भागने में सफल रहा, लेकिन राजेंद्र सर्पराज को हाथी ने दौड़ाकर घायल कर दिया। घरघोड़ा रेंज के छर्राटांगर गांव (सांसद राधेश्याम राठिया का गांव) में भी दो हाथी सुबह-सुबह बस्ती में घुस गए और जमकर उत्पात मचाया।

स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव : होमेश्वर साहू ये खबर भी पढ़े : स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव : होमेश्वर साहू

अधिकारियों ने जानकारी दी है कि वर्तमान में धर्मजयगढ़ वन मंडल में 132 और रायगढ़ वन मंडल में 30 हाथी अलग-अलग समूहों (नर, मादा और शावकों के साथ) में विचरण कर रहे हैं। वन अमला ग्रामीणों को हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की लगातार समझाइश दे रहा है

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

झारखंड की तीन बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे पर करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

रांची। झारखंड की महिला हॉकी ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राजधानी रांची...
खेल  राज्य  झारखंड 
झारखंड की तीन बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे पर करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

खंडवा: जंगल में 200 एकड़ वनभूमि खाली कराने 30 जेसीबी और 600 अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ पहुंची टीम

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में आमाखुजरी जंगल में वनभूमि पर दोबारा हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए सोमवार...
राज्य  मध्य प्रदेश 
खंडवा: जंगल में 200 एकड़ वनभूमि खाली कराने 30 जेसीबी और 600 अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ पहुंची टीम

वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने साेमवार का कहा कि वाराणसी में बीते कुछ वर्षों में बनी...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा। नाेएडा के थाना फेस- वन क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 9 में स्थित झुग्गी बस्ती में साेमवार सुबह अचानक आग लग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

चेन्नई में विरोध प्रदर्शन से पहले द्रमुक छात्र विंग के कार्यकर्ता हिरासत में, पुलिस ने हटाया मंच और पंडाल

चेन्नई। तमिलनाडु के मंत्री शरतकुमार से जुड़े विवाद को लेकर सोमवार को चेन्नई में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस...
राष्ट्रीय  राज्य 
चेन्नई में विरोध प्रदर्शन से पहले द्रमुक छात्र विंग के कार्यकर्ता हिरासत में, पुलिस ने हटाया मंच और पंडाल

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने साेमवार का कहा कि वाराणसी में बीते कुछ वर्षों में बनी...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा। नाेएडा के थाना फेस- वन क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 9 में स्थित झुग्गी बस्ती में साेमवार सुबह अचानक आग लग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

नोएडा। नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

वाराणसी : मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और रोहनिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली