चेन्नई में विरोध प्रदर्शन से पहले द्रमुक छात्र विंग के कार्यकर्ता हिरासत में, पुलिस ने हटाया मंच और पंडाल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

चेन्नई। तमिलनाडु के मंत्री शरतकुमार से जुड़े विवाद को लेकर सोमवार को चेन्नई में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस ने द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (द्रमुक) के छात्र विंग के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने प्रदर्शन स्थल पर बनाए जा रहे अस्थायी मंच, पंडाल, लाउडस्पीकर और बैनरों को भी हटवा दिया। इस कार्रवाई के बाद एग्मोर क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

विवाद उस वीडियो के वायरल होने के बाद शुरू हुआ, जिसमें मंत्री शरतकुमार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान हाथ में नशीले पदार्थ जैसा दिखने वाला एक सामान लिए नजर आए थे। वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने इस पर सवाल उठाए।

 अयोध्या पहुंचे अरविंद केजरीवाल, राम मंदिर से जुड़े कथित चोरी मामले पर उठाए सवाल ये खबर भी पढ़े :  अयोध्या पहुंचे अरविंद केजरीवाल, राम मंदिर से जुड़े कथित चोरी मामले पर उठाए सवाल

मंत्री शरतकुमार ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि वह अपने बच्चे के लिए दवा पीस रहे थे और लोगों से भ्रामक जानकारी नहीं फैलाने की अपील की थी। हालांकि, द्रमुक छात्र विंग ने इस स्पष्टीकरण को अस्वीकार करते हुए आरोप लगाया कि सरकार में उच्च पद पर बैठे व्यक्ति का ऐसा व्यवहार युवाओं के बीच गलत संदेश देता है। इसी आधार पर संगठन ने मंत्री को पद से हटाने की मांग करते हुए तमिलनाडु के सभी जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी।

यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के मिशन प्रमुख से नितिन नवीन करेंगे संवाद ये खबर भी पढ़े : यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के मिशन प्रमुख से नितिन नवीन करेंगे संवाद

सोमवार सुबह चेन्नई के एग्मोर स्थित राजारथिनम मैदान के पास छात्र विंग के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकत्र होने लगे। प्रदर्शन के लिए अस्थायी मंच और पंडाल तैयार किए जा रहे थे। इसी दौरान एग्मोर के सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने आयोजकों को बताया कि प्रदर्शन के लिए महानगर पुलिस से आवश्यक अनुमति नहीं ली गई है और निर्माण कार्य तत्काल रोकने के निर्देश दिए।

दिल्ली में आज हल्की बारिश का पूर्वानुमान, पूर्वोत्तर राज्यों में जमकर बरसा पानी, कई जगह बाढ़ ये खबर भी पढ़े : दिल्ली में आज हल्की बारिश का पूर्वानुमान, पूर्वोत्तर राज्यों में जमकर बरसा पानी, कई जगह बाढ़

प्रदर्शनकारियों ने लोकतांत्रिक अधिकारों का हवाला देते हुए मंच निर्माण जारी रखने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की तथा तीखी नोकझोंक हुई। नारेबाजी भी हुई, जिससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाया और बिना अनुमति प्रदर्शन आयोजित करने के आरोप में छात्र विंग के कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही आधे से अधिक तैयार हो चुके मंच, पंडाल, लाउडस्पीकर और प्रदर्शन संबंधी बैनरों को नगर निगम के वाहनों की सहायता से हटवा दिया गया। बाद में हिरासत में लिए गए सभी कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया।

घटना के बाद एग्मोर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

इस घटनाक्रम पर विपक्ष ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं देकर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने और बिना अनुमति आयोजित किए जा रहे प्रदर्शन को रोकने के लिए की गई।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सड़क हादसा: रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत

हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में 4.2 फ्लाईओवर के पास सोमवार सुबह टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और एक पिकअप वाहन...
राज्य  महाराष्ट्र 
सड़क हादसा: रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत

दोहरे हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

सारण। जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने देर रात दुस्साहस दिखाते हुए अधिवक्ता पिता पुत्र दोहरे हत्याकांड के...
राज्य  बिहार 
 दोहरे हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू द जंगल' का जलवा

मुंबई । अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।...
मनोरंजन  महाराष्ट्र 
बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू द जंगल' का जलवा

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

उत्तर प्रदेश

हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की समस्याओं को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने साेमवार का कहा कि वाराणसी में बीते कुछ वर्षों में बनी...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा। नाेएडा के थाना फेस- वन क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 9 में स्थित झुग्गी बस्ती में साेमवार सुबह अचानक आग लग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

नोएडा। नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम