बेकाबू कार की चपेट में आने से छह घायल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

हजारीबाग।शहर के मिशन अस्पताल के समीप रविवार देर रात को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे मौजूद कई लोगों को अपनी चपेट में लेने के बाद बिजली के पोल और चापाकल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में छह से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया। चालक का भी वहीं इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज गति में थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह बड़ा हादसा हो गया।

रामगढ़ खेलकूद प्रतियोगिता वॉलीबॉल में कोडरमा और रामगढ़ की शानदार जीत ये खबर भी पढ़े : रामगढ़ खेलकूद प्रतियोगिता वॉलीबॉल में कोडरमा और रामगढ़ की शानदार जीत

हादसे की सूचना मिलते ही भाजपा सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करते हुए घायलों का हालचाल जाना। रंजन चौधरी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाना इस तरह की दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बनता है।

पूर्वी सिंहभूम: निर्माणाधीन इमारत से बिजली तार चोरी का खुलासा, 65 किलो कॉपर बरामद ये खबर भी पढ़े : पूर्वी सिंहभूम: निर्माणाधीन इमारत से बिजली तार चोरी का खुलासा, 65 किलो कॉपर बरामद

उन्होंने वाहन चालकों से नशे की स्थिति में वाहन नहीं चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

काम की तलाश में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत ये खबर भी पढ़े : काम की तलाश में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

इधर, बड़ा बाजार ओपी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है। घायल लोगों की पहचान और उनकी स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

दोहरे हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

सारण। जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने देर रात दुस्साहस दिखाते हुए अधिवक्ता पिता पुत्र दोहरे हत्याकांड के...
राज्य  बिहार 
 दोहरे हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू द जंगल' का जलवा

मुंबई । अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।...
मनोरंजन  महाराष्ट्र 
बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू द जंगल' का जलवा

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

महाराष्ट्र के पुणे जिले में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपित को फांसी की सजा

मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे जिले के भोर स्थित नसरपुर इलाके में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र के पुणे जिले में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपित को फांसी की सजा

उत्तर प्रदेश

हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की समस्याओं को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने साेमवार का कहा कि वाराणसी में बीते कुछ वर्षों में बनी...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा। नाेएडा के थाना फेस- वन क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 9 में स्थित झुग्गी बस्ती में साेमवार सुबह अचानक आग लग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

नोएडा। नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम