रामगढ़ खेलकूद प्रतियोगिता वॉलीबॉल में कोडरमा और रामगढ़ की शानदार जीत

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

रामगढ़। खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा के उत्साह से सराबोर राधा गोविंद विश्वविद्यालय परिसर इन दिनों 21वीं उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का साक्षी बना हुआ है। प्रतियोगिता के अंतर्गत रविवार को फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने अपने कौशल और खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के तहत आयोजित वॉलीबॉल मुकाबलों में दर्शकों को रोमांचक खेल देखने को मिला। पहला मुकाबला कोडरमा और हजारीबाग के बीच खेला गया, जिसमें कोडरमा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हजारीबाग को 2-0 से पराजित किया। वहीं दूसरे मुकाबले में रामगढ़ और चतरा की टीम आमने-सामने हुई। कड़े संघर्ष और रोमांच से भरपूर इस मैच में रामगढ़ ने चतरा को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता में रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, चतरा और कोडरमा जिलों के पुलिस खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। 13 जून से प्रारंभ हुई यह प्रतियोगिता 15 जून तक सिद्धू-कान्हू मैदान एवं राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित की जा रही है। करीब 200 खिलाड़ियों की भागीदारी वाली इस प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवास, भोजन, पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की है। खिलाड़ियों के रहने और विश्राम की सभी सुविधाएं विश्वविद्यालय परिसर में ही उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी.एन. साह ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 21वीं उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय के लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी तथा खेल भावना और आपसी सौहार्द को और मजबूत बनाएगी।

प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता शुरू होने के साथ ही खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। खेल मैदानों में प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ भाईचारे और अनुशासन की भी झलक दिखाई दे रही है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की सचिव प्रियंका कुमारी, कुलपति प्रो डॉ रश्मि, कुलसचिव प्रो डॉ निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो डॉ अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में पुलिस खिलाड़ी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

इंदौर में जल संरक्षण के लिए हुई देश की सबसे छोटी ‘मिनी थान’ दौड़

इंदौर । स्वच्छता में देश का नंबर वन शहर मध्य प्रदेश का इंदौर अब जल संरक्षण और पर्यावरण के क्षेत्र...
मध्य प्रदेश 
इंदौर में जल संरक्षण के लिए हुई देश की सबसे छोटी ‘मिनी थान’ दौड़

विश्व रक्तदाता दिवस पर सीआईएसएफ आईएसपी की तरफ से रक्तदान शिविर आयोजित

पश्चिम बर्दवान । विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) यूनिट आईएसपी बर्नपुर की ओर से...
पश्चिम बंगाल 
विश्व रक्तदाता दिवस पर सीआईएसएफ आईएसपी की तरफ से रक्तदान शिविर आयोजित

भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियां और सांस्कृतिक विविधता सबसे बड़ी ताकत : रवि कुमार अय्यर

रुद्रपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय सम्पर्क टोली सदस्य रवि अय्यर ने कहा कि भारत की प्रगति...
उत्तराखंड 
भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियां और सांस्कृतिक विविधता सबसे बड़ी ताकत : रवि कुमार अय्यर

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहली उड़ान से सीएम योगी का अभिनंदन करेंगे किसान

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को एक ऐतिहासिक और...
उत्तर प्रदेश 
 नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहली उड़ान से सीएम योगी का अभिनंदन करेंगे किसान

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झांसी में 15 से 21 जून तक मनाया जाएगा योग सप्ताह

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 15 से 21 जून 2026 तक योग...
झारखंड 
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झांसी में 15 से 21 जून तक मनाया जाएगा योग सप्ताह

उत्तर प्रदेश

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहली उड़ान से सीएम योगी का अभिनंदन करेंगे किसान

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को एक ऐतिहासिक और...
उत्तर प्रदेश 
 नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहली उड़ान से सीएम योगी का अभिनंदन करेंगे किसान

कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाता है प्रशिक्षण : महामंत्री धर्मपाल सिंह

लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने रविवार...
उत्तर प्रदेश 
कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाता है प्रशिक्षण : महामंत्री धर्मपाल सिंह

बहराइच से ओवैसी का 2027 मिशन शुरू, मटेरा में भरी हुंकार, बोले- यह किसी परिवार की जागीर नहीं

बहराइच। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi ने रविवार को बहराइच की मटेरा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच से ओवैसी का 2027 मिशन शुरू, मटेरा में भरी हुंकार,  बोले- यह किसी परिवार की जागीर नहीं