मणिपुर में मादक पदार्थ, उग्रवाद और वसूली गिरोहों पर पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

इंफाल। मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने राज्यभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी, उग्रवादी गतिविधियों और जबरन वसूली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन जब्त की, कई उग्रवादियों को गिरफ्तार किया तथा यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी सख्त कार्रवाई की।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा आज दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, थौबल जिले के खोंगजोम थाना क्षेत्र में एक यात्री बस से 540 ग्राम संदिग्ध हेरोइन (ब्राउन शुगर) बरामद की गई। मामले में बस चालक नुंगेई खोंगबान निवासी मोहम्मद वारिश (33) फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अभियान चला रही है।

झामुमो नेता सुशील पाहन का निधन,  पूरे क्षेत्र में शोक की लहर ये खबर भी पढ़े : झामुमो नेता सुशील पाहन का निधन, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

एक अन्य मामले में सिंगजामेई थाना में दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में केसीपी (ताइबंगंगबा) के अध्यक्ष हाओबिजाम दिलीप सिंह उर्फ ताइबंगंगबा (52) को तिहाड़ जेल से लाकर औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया।

ऑपरेशन लंगड़ा : ₹50 हजार के इनामी दो हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में घायल ये खबर भी पढ़े : ऑपरेशन लंगड़ा : ₹50 हजार के इनामी दो हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में घायल

इसी क्रम में सुरक्षा बलों ने खोंगजोम क्षेत्र से आरपीएफ/पीएलए के स्वयंभू कैप्टन थोकचोम बांगो सिंह उर्फ इबोपिशाक उर्फ उतोम्बा (44) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक 9 एमएम पिस्तौल, मैगजीन, 97 जीवित कारतूस तथा बिना पंजीकरण संख्या की एक टोयोटा फॉर्च्यूनर वाहन बरामद की गई।

बंद मकान से लाखों की चोरी, 26 घंटे तक घर में डेरा डाले रहे दो चोर ये खबर भी पढ़े : बंद मकान से लाखों की चोरी, 26 घंटे तक घर में डेरा डाले रहे दो चोर

27 जून को चलाए गए अभियान में केसीपी (पीएससी) के दो सक्रिय उगाही करने वाले कैडरों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कोइजाम लामयानबा मैतेई उर्फ पुंशिबा उर्फ निंगोल (23) तथा लौरेम्बाम रोजित उर्फ लामंगानबा उर्फ पुखरी (19) के रूप में हुई है।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस ने अभियान जारी रखा। 22 से 28 जून के बीच 64 चालान जारी कर कुल 1.37 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

असम के धेमाजी में बाढ़ का कहर, 70 से अधिक गांव जलमग्न

धेमाजी (असम)। असम के धेमाजी जिले में बाढ़ ने विकराल रूप धारण कर लिया है। 70 से अधिक गांव जलमग्न...
राष्ट्रीय  राज्य 
 असम के धेमाजी में बाढ़ का कहर, 70 से अधिक गांव जलमग्न

हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की समस्याओं को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

झारखंड की तीन बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे पर करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

रांची। झारखंड की महिला हॉकी ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राजधानी रांची...
खेल  राज्य  झारखंड 
झारखंड की तीन बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे पर करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

खंडवा: जंगल में 200 एकड़ वनभूमि खाली कराने 30 जेसीबी और 600 अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ पहुंची टीम

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में आमाखुजरी जंगल में वनभूमि पर दोबारा हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए सोमवार...
राज्य  मध्य प्रदेश 
खंडवा: जंगल में 200 एकड़ वनभूमि खाली कराने 30 जेसीबी और 600 अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ पहुंची टीम

वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने साेमवार का कहा कि वाराणसी में बीते कुछ वर्षों में बनी...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

उत्तर प्रदेश

हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की समस्याओं को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने साेमवार का कहा कि वाराणसी में बीते कुछ वर्षों में बनी...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा। नाेएडा के थाना फेस- वन क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 9 में स्थित झुग्गी बस्ती में साेमवार सुबह अचानक आग लग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

नोएडा। नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम