मीरजापुर में आकाशीय बिजली का कहर, होमगार्ड की मौत, छह लोग झुलसे
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में हलिया थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में रविवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक होमगार्ड की मौत हो गई, जबकि छह लोग झुलस गए। वहीं एक बैल की भी मौत हो गई।
मगरदा गांव निवासी 57 वर्षीय रामदुलारे अपनी पत्नी मानमती के साथ घर के बरामदे में बैठे थे। इसी दौरान पास में आकाशीय बिजली गिरने से रामदुलारे की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी मानमती, पड़ोस की पुष्पा (18) और प्रमिला (16) झुलस गईं।
इसी तरह सोनगढ़ा गांव में अमित कुमार (22), मटिहरा गांव में प्रीति यादव (15) तथा राजपुर गांव में प्रेमा (65) भी बिजली की चपेट में आकर घायल हो गईं। राजपुर में रामनरायन कोल का एक बैल भी पेड़ के नीचे बंधा था, जिसकी बिजली गिरने से मौत हो गई।
सभी घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि सभी घायलों की हालत सामान्य है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामदुलारे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
