वापस लौटे निहंग, कुल्हाल बॉर्डर पर हालात सामान्य

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

देहरादून : उत्तराखंड से लौटे चारों निहंग अपने साथियों के साथ पंजाब और हरियाणा के लिए रवाना हो गए। इसके बाद कुल्हाल बार्डर पर तैनात अतिरिक्त पुलिस और अर्द्धसैनिक बल को भी वापस बुला लिया गया है हालांकि चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा की सुरक्षा के मद्देनजर पहले की तरह आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था हिमाचल व उत्तराखंड की सीमा पर बरकरार रखी गई है।

उत्तराखंड के कुल्हाल बॉर्डर पर पिछले तीन दिनों से निहंग मामले को लेकर बना तनाव रविवार को सामान्य हो गया। उत्तराखंड से लौटे चारों निहंग अपने साथियों के साथ पंजाब और हरियाणा के लिए रवाना हो गए। इसके बाद कुल्हाल बार्डर पर तैनात अतिरिक्त पुलिस और अर्द्धसैनिक बल को भी वापस बुला लिया गया है हालांकि चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा की सुरक्षा के मद्देनजर पहले की तरह आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था हिमाचल व उत्तराखंड की सीमा पर बरकरार रखी गई है।

भूमि खरीदने के सात दिन में पूरी होगी गैर कृषि कराने की प्रक्रिया ये खबर भी पढ़े : भूमि खरीदने के सात दिन में पूरी होगी गैर कृषि कराने की प्रक्रिया

उत्तराखंड-हिमाचल सीमा स्थित कुल्हाल बार्डर पर बीते तीन दिनों से भारी पुलिस बल तैनात था। कर्णप्रयाग और रुद्रप्रयाग में निहंगों से जुड़े मामले के चलते पंजाब और हरियाणा से बड़ी संख्या में निहंग पांवटा साहिब पहुंचे थे और उन्होंने अपने चार साथियों की रिहाई की मांग की थी। प्रशासन की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद रविवार सुबह करीब पांच बजे चारों निहंग कुल्हाल बार्डर से होते हुए पांवटा साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। 

 बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की रिकॉर्ड कमी:धामी ये खबर भी पढ़े :  बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की रिकॉर्ड कमी:धामी

यहां संगत के साथ धार्मिक रस्में और अरदास करने के बाद सुबह करीब छह बजे सभी निहंग जत्थों के साथ अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। निहंग जत्थों के लौटने के साथ ही कुल्हाल बॉर्डर पर हालात सामान्य हो गए। निहंगों के वापस लौट जाने से बार्डर पर तैनात अतिरिक्त पुलिस और अर्द्धसैनिक बल की तैनाती भी कम कर दी गई है। 

गंगा तट पर योग दिवस, स्वामी चिदानन्द ने करो योग, रहो निरोग का दिया संदेश ये खबर भी पढ़े : गंगा तट पर योग दिवस, स्वामी चिदानन्द ने करो योग, रहो निरोग का दिया संदेश

एसपी देहात पंकज गैरोला ने बताया कि सभी निहंग वापस लौट गए हैं। स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है। चारधाम और हेमकुंड साहिब जाने वाले श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने यात्रियों और पर्यटकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और अपनी यात्रा सुरक्षित व शांतिपूर्ण ढंग से जारी रखने की अपील भी की।

यूकेडी नेता पर जीरो एफआईआर
सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले कथित बयान देने के आरोप में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के नेता आशीष नेगी के खिलाफ हिमाचल के पांवटा साहिब में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। चूंकि मामला उत्तराखंड से जुड़ा है, इसलिए आगामी जांच के लिए एफआईआर को देहरादून के संबंधित थाना भेज दिया गया है।

पांवटा साहिब के सूरजपुर निवासी परमजीत सिंह बंगा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आशीष नेगी लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं, जिनसे सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं। शिकायत के अनुसार, आशीष नेगी ने कथित तौर पर सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर कहा कि हम स्वर्ण मंदिर पर दोबारा भी हमला कर सकते हैं और ब्लू स्टार ऑपरेशन याद करवा दूंगा।

शिकायतकर्ता का कहना है कि हरिमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) सिख धर्म का सर्वोच्च एवं पवित्र धार्मिक स्थल है, जहां सभी धर्मों के लोग श्रद्धापूर्वक माथा टेकते हैं। ऐसे पवित्र स्थल के संबंध में इस प्रकार की टिप्पणी न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करती है, बल्कि समाज में तनाव का माहौल भी पैदा कर सकती है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आशीष नेगी सिख समुदाय के लोगों को बिना किसी आधार के खालिस्तानी कहकर संबोधित कर रहे हैं।

परमजीत सिंह बंगा ने शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि पांवटा साहिब से प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए उत्तराखंड से होकर गुजरते हैं। ऐसे कथित भड़काऊ एवं धमकीपूर्ण बयानों से श्रद्धालुओं में भय और असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न हो गया है।

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

मध्य प्रदेश: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में अब भी मानसून का इंतजार

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल थमी हुई है। प्रदेश के केवल 15 जिलों तक मानसून पहुंच पाया...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में अब भी मानसून का इंतजार

मध्य प्रदेश को मिलेगी 950 मेगावॉट सौर ऊर्जा की सौगात, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सोमवार को नीमच में 500 मेगावॉट और शाजापुर में 450 मेगावॉट...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश को मिलेगी 950 मेगावॉट सौर ऊर्जा की सौगात, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

हाथरस बनेगा हाईटेक इंडस्ट्रियल हब, 50 से अधिक गांवों में बसाया जाएगा आधुनिक सैटेलाइट शहर

नोएडा। उत्तर प्रदेश के एक और जिले के कई गांवों को हाईटेक शहर बनाने की तैयारी कर रही है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाथरस बनेगा हाईटेक इंडस्ट्रियल हब, 50 से अधिक गांवों में बसाया जाएगा आधुनिक सैटेलाइट शहर

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत, महिला-बेटी समेत चार गंभीर घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति...
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत, महिला-बेटी समेत चार गंभीर घायल

दिल्ली में आज हल्की बारिश का पूर्वानुमान, पूर्वोत्तर राज्यों में जमकर बरसा पानी, कई जगह बाढ़

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज गरज के साथ हल्की बारिश...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
दिल्ली में आज हल्की बारिश का पूर्वानुमान, पूर्वोत्तर राज्यों में जमकर बरसा पानी, कई जगह बाढ़

उत्तर प्रदेश

हाथरस बनेगा हाईटेक इंडस्ट्रियल हब, 50 से अधिक गांवों में बसाया जाएगा आधुनिक सैटेलाइट शहर

नोएडा। उत्तर प्रदेश के एक और जिले के कई गांवों को हाईटेक शहर बनाने की तैयारी कर रही है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाथरस बनेगा हाईटेक इंडस्ट्रियल हब, 50 से अधिक गांवों में बसाया जाएगा आधुनिक सैटेलाइट शहर

महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के मानकनगर थाना क्षेत्र में महिला पर जानलेवा चाकू से हमला करने और बीच-बचाव करने आए युवक को...
उत्तर प्रदेश 
 महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

महज एक घंटे में लापता 5 वर्षीय बच्ची को ढूंढ लाई कैंट पुलिस, परिजनों ने राहत की सांस ली

लखनऊ। राजधानी लखनऊ की कैंट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा हुई पांच वर्षीय मासूम बच्ची को महज एक...
उत्तर प्रदेश 
महज एक घंटे में लापता 5 वर्षीय बच्ची को ढूंढ लाई कैंट पुलिस, परिजनों ने राहत की सांस ली

पत्रकारपुरम चौराहे पर खूनी बवाल: मारपीट के बाद फायरिंग, होटल के रसोइए को लगी गोली

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र स्थित पत्रकारपुरम चौराहे के निकट शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पत्रकारपुरम चौराहे पर खूनी बवाल: मारपीट के बाद फायरिंग, होटल के रसोइए को लगी गोली