बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की रिकॉर्ड कमी:धामी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

देहरादून : मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी पूंजी है। युवाओं से आह्वान किया कि उन्हें देश को 2047 तक विकसित बनाने की मुहिम में शामिल होना चाहिए और अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य में बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की रिकॉर्ड कमी हुई है। रोजगारोन्मुखी योजनाओं और निवेश के प्रति सकारात्मक माहौल के कारण राज्य में रिकॉर्ड निवेश हुआ है। इससे युवाओं के लिए नौकरियों के बेहतर अवसर बने हैं। राज्य विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में धामी ने कहा कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए 30 से अधिक नीतियां लागू की गई हैं। इसका परिणाम हुआ है कि राज्य में 3.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। उन्होंने कहा कि इसमें से एक लाख करोड़ रुपये का निवेश जमीन पर उतर चुका है।
विज्ञापन

उत्तराखंड: एचआईवी  संक्रमित बहन की मौत ये खबर भी पढ़े : उत्तराखंड: एचआईवी  संक्रमित बहन की मौत

 

प्रधानमंत्री के 12 वर्ष: विकसित भारत के संकल्प को मिली नई गति : मंत्री सतपाल महाराज ये खबर भी पढ़े : प्रधानमंत्री के 12 वर्ष: विकसित भारत के संकल्प को मिली नई गति : मंत्री सतपाल महाराज

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी पूंजी है। युवाओं से आह्वान किया कि उन्हें देश को 2047 तक विकसित बनाने की मुहिम में शामिल होना चाहिए और अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रतिभा, परिश्रम और संकल्प के बल पर देश को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाया जा सकता है। कहा कि यदि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा और अवसर मिले तो भारत पुनः विश्व गुरु के रूप में स्थापित हो सकता है।

धामी मंत्रिमंडल बैठक में उत्तराखंड को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी ये खबर भी पढ़े : धामी मंत्रिमंडल बैठक में उत्तराखंड को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, फिट इंडिया और नई शिक्षा नीति जैसी योजनाओं से युवाओं के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं जो देश को विकास की दिशा में आगे ले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नई स्टार्टअप नीति लागू की गई है। कौशल विकास को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देकर लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना और दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य विकास योजना के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे हैं।

राज्य की आय में शानदार वृद्धि
धामी ने कहा कि इन प्रयासों का परिणाम है कि राज्य की आर्थिकी में डेढ़ गुना से अधिक वृद्धि हुई है। पिछले एक वर्ष में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में 7.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। राज्य की प्रति व्यक्ति आय में 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और रिवर्स पलायन में भी सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है।

उत्तराखंड सबसे आगे
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों की रैंकिंग में उत्तराखंड को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसके अलावा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में राज्य को एचीवर्स और स्टार्टअप रैंकिंग में लीडर्स की श्रेणी प्राप्त हुई है। उन्होंने इसे पूरे राज्य के लिए गौरवशाली क्षण बताया।

उत्तराखंड में 24 करोड़ रुपये की राशि वितरित
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत राज्य के छह हजार कर्मचारियों और 900 से अधिक नियोक्ताओं को लाभ मिला है। इसके अंतर्गत 24 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि लाभार्थियों में वितरित की गई है। राष्ट्रीय स्तर पर इस योजना से 15 लाख से अधिक युवाओं को लाभ मिला है और इसके अंतर्गत 2400 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई है। धामी ने इस अवसर पर योजना के लाभार्थी युवाओं और नियोक्ताओं को सम्मानित किया।

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

औरैया : पुलिस ने खोला राज, पैसे लौटाने से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया से क्षेत्राधिकारी पुनीत मिश्रा ने बताया कि 19 जून 2026 की सुबह करीब 10 बजे...
उत्तर प्रदेश 
औरैया : पुलिस ने खोला राज, पैसे लौटाने से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश

जबलपुर से कूनो तक राष्ट्रपति मुर्मु का व्यस्त कार्यक्रम, योग दिवस समारोह में रहेंगी मुख्य अतिथि

जबलपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज (शनिवार) शाम मध्य प्रदेश प्रवास पर जबलपुर आएंगी। वे यहां रविवार, 21 जून को विश्व...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
जबलपुर से कूनो तक राष्ट्रपति मुर्मु का व्यस्त कार्यक्रम, योग दिवस समारोह में रहेंगी मुख्य अतिथि

फीफा विश्व कप 2026 : अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर अंतिम-32 में बनाई जगह

सिएटल। सह-मेजबान अमेरिका ने फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-डी मुकाबले में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर लगातार...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026 : अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर अंतिम-32 में बनाई जगह

फीफा विश्व कप 2026 : मोरक्को ने स्कॉटलैंड को 1-0 से हराया

फॉक्सबोरो। फीफा विश्व कप 2026 में मोरक्को ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को स्कॉटलैंड को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026 : मोरक्को ने स्कॉटलैंड को 1-0 से हराया

दोहा डायमंड लीग 2026 में चौथे स्थान पर रहे नीरज, राष्ट्रमंडल खेलों के लिए किया क्वालिफाई

दोहा। भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने लगभग आठ महीने बाद प्रतियोगी वापसी करते हुए शुक्रवार रात दोहा डायमंड...
खेल 
दोहा डायमंड लीग 2026 में चौथे स्थान पर रहे नीरज, राष्ट्रमंडल खेलों के लिए किया क्वालिफाई

उत्तर प्रदेश

औरैया : पुलिस ने खोला राज, पैसे लौटाने से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया से क्षेत्राधिकारी पुनीत मिश्रा ने बताया कि 19 जून 2026 की सुबह करीब 10 बजे...
उत्तर प्रदेश 
औरैया : पुलिस ने खोला राज, पैसे लौटाने से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश

गेल के सीएनजी पंप पर भीषण आग, मचा हड़कंप

वाराणसी।वाराणसी में फूलपुर थाना क्षेत्र में करखियाव स्थित गेल के सीएनजी पंप पर शुक्रवार की देर रात्रि एक वाहन में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गेल के सीएनजी पंप पर भीषण आग, मचा हड़कंप

केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल बोले- इंदौर का स्वच्छता मॉडल देशभर में करेंगे लागू

उज्जैन। केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इंदौर के स्वच्छता मॉडल को देश भर लागू करने...
राज्य  उत्तर प्रदेश  मध्य प्रदेश 
केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल बोले- इंदौर का स्वच्छता मॉडल देशभर में करेंगे लागू

पशु बाजार में लेनदेन के विवाद पर पशु व्यापारी को लाठी डंडो से पीटा

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। नगर के मोहल्ला नादिरशाह निवासी पशु व्यापारी सरताज कुरैशी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र में बताया कि गुरुवार...
उत्तर प्रदेश 
पशु बाजार में लेनदेन के विवाद पर पशु व्यापारी को लाठी डंडो से पीटा