सिंहस्थ: 2028 को प्रदेशवासी मिलकर बनाएंगे भव्य और दिव्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- सिंहस्थ में श्रद्धालुओं को पुण्य स्नान के लिये उपलब्ध करायेंगे स्वच्छ जल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन के सिंहस्थ: 2028 को भव्य और दिव्य बनाने के लिये कोई कमी नहीं रखी जाएगी। प्रदेशवासियों के सहयोग से सिंहस्थ को ऐतिहासिक, अद्वितीय और अविस्मरणीय बनाया जायेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार शाम को उज्जैन में समीक्षा बैठक के बाद प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ में श्रद्धालुओं को स्वच्छ जल उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने इसके लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल को कान्ह क्लोज डक्ट डायवर्जन परियोजना तथा सिलारखेड़ी-सेवरखेड़ी परियोजना की प्रगति से अवगत कराया।

टीकमगढ़ में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक ये खबर भी पढ़े : टीकमगढ़ में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में उज्जैन में सिंहस्थ और नगरीय विकास से संबंधित कार्यों की केन्द्रीय स्तर से पहली बार समीक्षा की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण हुए है। विकास के कार्य तेज गति से किए जा रहे है। मध्य प्रदेश भी कदम से कदम मिलाकर चल रहा है।

 सेवा और आशीर्वाद अभियान से 1539 वृद्धजनों की पेंशन पुनः प्रारंभ ये खबर भी पढ़े :  सेवा और आशीर्वाद अभियान से 1539 वृद्धजनों की पेंशन पुनः प्रारंभ

इससे पहले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में आगामी सिंहस्थ महापर्व : 2028 के अंतर्गत प्रक्रियाधीन विकास कार्यों की प्रगति और तैयारियों की समीक्षा की गई। उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने पॉवर पॉईंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से सिंहस्थ: 2028 के अंतर्गत प्रगतिरत योजनाओं और विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।

जनसुविधा से समझौता नहीं: 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान सुगम यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश ये खबर भी पढ़े : जनसुविधा से समझौता नहीं: 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान सुगम यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश

बैठक में बताया गया कि इस बार के सिंहस्थ में लगभग 40 करोंड़ से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। सिंहस्थ अंतर्गत उज्जैन के अलावा अन्य जिलों में 25 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि के विकास कार्य किए जा रहे है। इन कार्यों में सड़कें, सेतु, नवीन घाट निर्माण और शहर के बुनियादी ढ़ाचें के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण योजनाएं सम्मिलित है। इसके अलावा उज्जैन में सिंहस्थ के दौरान शिप्रा नदी के जल से स्नान हो सके इसके लिए सेवरखेडी-सिलारखेडी परियोजना पर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा 919 करोड़ रूपये की लागत से कान्ह-क्लोज डक्ट डायवर्सन परियोजना पर कार्य किया जा रहा है ताकि शिप्रा नदी में दूषित जल न मिल सके। इसके अलावा 778 करोड़ रुपए की लागत से 29 कि.मी. से अधिक नवीन घाटों का निर्माण किया जा रहा है और 120 करोड रुपए की लागत से मौजूदा स्थायी घाटों का उन्नयन कार्य भी किया जा रहा है। इससे 04 करोड़ से अधिक श्रद्धालु 24 घंटे में स्नान कर सकेंगे। अन्य निर्माण कार्यों की भी जानकारी दी गई।

 

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पश्चिम बंगाल दिवस पर राज्यपाल का संदेश, बंगाल की गौरवशाली विरासत को किया नमन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल दिवस पर राज्यपाल का संदेश, बंगाल की गौरवशाली विरासत को किया नमन

तृणमूल में बढ़ी अंदरूनी कलह, अभिषेक बनर्जी की हवाई यात्राओं पर उठे सवाल

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी राजनीतिक संकट के बीच पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की चार्टर्ड विमान से...
पश्चिम बंगाल 
तृणमूल में बढ़ी अंदरूनी कलह, अभिषेक बनर्जी की हवाई यात्राओं पर उठे सवाल

'वास्तविक तृणमूल' विवाद के बीच बढ़ा सियासी घमासान, पार्टी खातों पर पुलिस की कार्रवाई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी राजनीतिक खींचतान के बीच पार्टी के तीन बैंक खातों को...
पश्चिम बंगाल 
'वास्तविक तृणमूल' विवाद के बीच बढ़ा सियासी घमासान, पार्टी खातों पर पुलिस की कार्रवाई

सिंहस्थ 2028 को मिलेगी रफ्तार, इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का आज भूमि पूजन

इंदौर। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को गति देने के लिए केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्री मनोहरलाल खट्टर और मुख्यमंत्री...
राज्य  मध्य प्रदेश 
सिंहस्थ 2028 को मिलेगी रफ्तार, इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का आज भूमि पूजन

पीएम-किसान की 23वीं किस्त जारी, 81 लाख किसानों को मिलेंगे 1,640 करोड़ रुपये

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शनिवार) पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना...
राज्य  मध्य प्रदेश 
पीएम-किसान की 23वीं किस्त जारी, 81 लाख किसानों को मिलेंगे 1,640 करोड़ रुपये

उत्तर प्रदेश

औरैया : पुलिस ने खोला राज, पैसे लौटाने से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया से क्षेत्राधिकारी पुनीत मिश्रा ने बताया कि 19 जून 2026 की सुबह करीब 10 बजे...
उत्तर प्रदेश 
औरैया : पुलिस ने खोला राज, पैसे लौटाने से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश

गेल के सीएनजी पंप पर भीषण आग, मचा हड़कंप

वाराणसी।वाराणसी में फूलपुर थाना क्षेत्र में करखियाव स्थित गेल के सीएनजी पंप पर शुक्रवार की देर रात्रि एक वाहन में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गेल के सीएनजी पंप पर भीषण आग, मचा हड़कंप

केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल बोले- इंदौर का स्वच्छता मॉडल देशभर में करेंगे लागू

उज्जैन। केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इंदौर के स्वच्छता मॉडल को देश भर लागू करने...
राज्य  उत्तर प्रदेश  मध्य प्रदेश 
केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल बोले- इंदौर का स्वच्छता मॉडल देशभर में करेंगे लागू

पशु बाजार में लेनदेन के विवाद पर पशु व्यापारी को लाठी डंडो से पीटा

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। नगर के मोहल्ला नादिरशाह निवासी पशु व्यापारी सरताज कुरैशी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र में बताया कि गुरुवार...
उत्तर प्रदेश 
पशु बाजार में लेनदेन के विवाद पर पशु व्यापारी को लाठी डंडो से पीटा