टीकमगढ़ में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के अस्तोन गांव में गुरुवार को सिद्ध सागर तालाब में नहाने गए तीन मासूम बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि टीकमगढ़ जिले के अस्तौन गांव स्थित सिद्ध सागर तालाब में तीन मासूम बच्चों के डूबने से हुए निधन की घटना दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य शासन की ओर से प्रभावित परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत बालकों की आत्मा की शांति और प्रभावित परिवारों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर अमरकंटक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, वर्षा के बीच जारी रहा दर्शन-पूजन  ये खबर भी पढ़े : ज्येष्ठ पूर्णिमा पर अमरकंटक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, वर्षा के बीच जारी रहा दर्शन-पूजन

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के अस्तोन गांव में गुरुवार को दोपहर के समय चार बच्चे खेलते-खेलते सिद्ध सागर तालाब पहुंच गए थे। भीषण गर्मी के बीच बच्चे तालाब में नहाने लगे, लेकिन कुछ ही देर में यह मस्ती मौत में बदल गई। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय प्रिंस अहिरवार, 13 वर्षीय दीपेश अहिरवार और 13 वर्षीय राज अहिरवार के रूप में हुई है। तीनों एक ही मोहल्ले के निवासी और घनिष्ठ मित्र थे।

मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री जून अंत तक संभव, धार-खरगोन में रेड अलर्ट जारी ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री जून अंत तक संभव, धार-खरगोन में रेड अलर्ट जारी

ग्रामीणों के बताया कि तालाब के किनारे पानी कम था, लेकिन पूर्व में मिट्टी उत्खनन होने के कारण बीच हिस्से में 10 से 12 फीट गहरे गड्ढे बन गए थे। नहाने के दौरान बच्चे खेलते-खेलते इसी गहरे हिस्से में पहुंच गए। आशंका है कि एक बच्चा गहराई में फंस गया, जिसे बचाने के प्रयास में बाकी दोनों साथी भी पानी में डूब गए।

मध्य प्रदेश में बदला मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश तो कहीं गर्मी बरकरार ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश में बदला मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश तो कहीं गर्मी बरकरार

हादसे के समय उनके साथ मौजूद 12 वर्षीय देव अहिरवार किसी तरह खुद को बचाने में सफल रहा। दोस्तों को पानी में डूबता देख वह घबराकर गांव की ओर भागा और परिजनों व ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। कंचनपुरा मोहल्ले सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-रस्सियों के साथ तालाब की ओर दौड़े और पानी में उतरकर बच्चों की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

अस्तोन चौकी प्रभारी भूपेंद्र अहिरवार ने बताया कि तालाब में पानी कम था, लेकिन कुछ जगह गहरे गड्ढे थे। इनमें चले जाने से तीनों बच्चों की डूबने से मौत हुई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सीयू स्कॉलर्स समिट 2026 का भव्य समापन, 1500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

उन्नाव। देश की पहली एआई ऑगमेंटेड मल्टीडिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश में आयोजित दो दिवसीय सीयू स्कॉलर्स समिट 2026...
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सीयू स्कॉलर्स समिट 2026 का भव्य समापन, 1500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

गोविंदपुरी: पांच मंजिला इमारत में लगी आग ने ली तीन लोगों की जान, दो गंभीर घायल

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में बीती देर रात एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत में लगी आग ने...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
गोविंदपुरी: पांच मंजिला इमारत में लगी आग ने ली तीन लोगों की जान, दो गंभीर घायल

फीफा विश्व कप 2026 : उद्घाटन मुकाबले में मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया

मेक्सिको सिटी।फीफा विश्व कप 2026 के उद्घाटन मुकाबले में मेक्सिको ने घरेलू दर्शकों के सामने दमदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026 : उद्घाटन मुकाबले में मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया

लखनऊ में ‘गिट्टा गैंग’ का भंडाफोड़, महिला समेत तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 6 लाख के आभूषण बरामद

लखनऊ। राजधानी की बिजनौर पुलिस ने ज्वेलरी दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए कुख्यात "गिट्टा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में ‘गिट्टा गैंग’ का भंडाफोड़, महिला समेत तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 6 लाख के आभूषण बरामद

होमगार्ड भर्ती परीक्षा का पेपर दिलाने का झांसा, टेलीग्राम चैनल चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झूठा दावा कर अभ्यर्थियों को गुमराह करने वाले एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
होमगार्ड भर्ती परीक्षा का पेपर दिलाने का झांसा, टेलीग्राम चैनल चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

नशीला पदार्थ देकर महिला का शोषण, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर वसूले रुपये-गहने

लखनऊ। राजधानी के आशियाना क्षेत्र में एक महिला को नशीला पदार्थ देकर उसका शारीरिक शोषण करने तथा अश्लील फोटो-वीडियो वायरल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नशीला पदार्थ देकर महिला का शोषण, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर वसूले रुपये-गहने

शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में 19 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में एक 19 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने...
उत्तर प्रदेश 
शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में 19 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी