ठाकुरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। ठाकुरगंज पुलिस ने चोरी की घटनाओं के खुलासे में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार 18 मई 2026 को एक व्यक्ति ने थाना ठाकुरगंज में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी मोटरसाइकिल को 13 मई 2026 को कैम्पबेल रोड, बालागंज क्षेत्र से अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। शिकायत के आधार पर थाना ठाकुरगंज में मुकदमा संख्या 321/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला शव, पिता ने हत्या का लगाया आरोप ये खबर भी पढ़े : संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला शव, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

विवेचना और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 11 जून 2026 को बरी गांव मोड़ क्षेत्र से दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान मोहित सिंह (19 वर्ष) निवासी हर्षपुरम कॉलोनी, कैम्पबेल रोड और सलमान (19 वर्ष) निवासी अंसार नगर, थाना सआदतगंज के रूप में हुई।

रील बनाने के दौरान सरोवर में डूबा हाईस्कूल छात्र, चार घंटे बाद मिला शव ये खबर भी पढ़े : रील बनाने के दौरान सरोवर में डूबा हाईस्कूल छात्र, चार घंटे बाद मिला शव

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल और वन प्लस कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया। बरामद मोटरसाइकिल थाना मलिहाबाद में दर्ज मुकदमा संख्या 118/2026 से संबंधित पाई गई।

 वाराणसी स्नातक सीट जीतने की भाजपा विधान परिषद चुनाव में बना रही रणनीति  ये खबर भी पढ़े :  वाराणसी स्नातक सीट जीतने की भाजपा विधान परिषद चुनाव में बना रही रणनीति

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी मोहित सिंह के खिलाफ सादातगंज और ठाकुरगंज थानों में चोरी, मारपीट, धमकी और पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। वहीं सलमान के खिलाफ भी थाना मलिहाबाद में आपराधिक मामला दर्ज है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक ओमवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राहुल यादव, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह, कांस्टेबल दान बहादुर, दीप नारायण और बृजेश कुमार यादव की टीम ने अंजाम दिया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और अन्य चोरी की घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मानसून से पहले बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी...

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन में 3 से 4 दिन की देरी होने की संभावना जताई गई...
मध्य प्रदेश 
मानसून से पहले बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सीयू स्कॉलर्स समिट 2026 का भव्य समापन, 1500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

उन्नाव। देश की पहली एआई ऑगमेंटेड मल्टीडिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश में आयोजित दो दिवसीय सीयू स्कॉलर्स समिट 2026...
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सीयू स्कॉलर्स समिट 2026 का भव्य समापन, 1500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

गोविंदपुरी: पांच मंजिला इमारत में लगी आग ने ली तीन लोगों की जान, दो गंभीर घायल

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में बीती देर रात एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत में लगी आग ने...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
गोविंदपुरी: पांच मंजिला इमारत में लगी आग ने ली तीन लोगों की जान, दो गंभीर घायल

फीफा विश्व कप 2026 : उद्घाटन मुकाबले में मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया

मेक्सिको सिटी।फीफा विश्व कप 2026 के उद्घाटन मुकाबले में मेक्सिको ने घरेलू दर्शकों के सामने दमदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026 : उद्घाटन मुकाबले में मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया

लखनऊ में ‘गिट्टा गैंग’ का भंडाफोड़, महिला समेत तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 6 लाख के आभूषण बरामद

लखनऊ। राजधानी की बिजनौर पुलिस ने ज्वेलरी दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए कुख्यात "गिट्टा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में ‘गिट्टा गैंग’ का भंडाफोड़, महिला समेत तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 6 लाख के आभूषण बरामद

उत्तर प्रदेश

होमगार्ड भर्ती परीक्षा का पेपर दिलाने का झांसा, टेलीग्राम चैनल चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झूठा दावा कर अभ्यर्थियों को गुमराह करने वाले एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
होमगार्ड भर्ती परीक्षा का पेपर दिलाने का झांसा, टेलीग्राम चैनल चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

नशीला पदार्थ देकर महिला का शोषण, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर वसूले रुपये-गहने

लखनऊ। राजधानी के आशियाना क्षेत्र में एक महिला को नशीला पदार्थ देकर उसका शारीरिक शोषण करने तथा अश्लील फोटो-वीडियो वायरल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नशीला पदार्थ देकर महिला का शोषण, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर वसूले रुपये-गहने

शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में 19 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में एक 19 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने...
उत्तर प्रदेश 
शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में 19 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी