वाराणसी स्नातक सीट जीतने की भाजपा विधान परिषद चुनाव में बना रही रणनीति

जल्द घोषित होगा उम्मीदवार

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

वाराणसी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वाराणसी स्नातक क्षेत्र का एमएलसी चुनाव जीतने के लिए चिंतन मंथन कर रही है। ठाेस रणनीति पर काम हाे रहा है। वर्तमान में इस सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। दिसम्बर माह 2026 में एमएलसी स्नातक चुनाव होना है । माना जा रहा है भाजपा की ओर से जल्द ही प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के वाराणसी आगमन पर स्नातक एमएलसी टिकट की दौड़ में शामिल चेहरे सक्रिय दिखे और कई दावेदार प्रदेश अध्यक्ष से मिले भी। एमएलसी स्नातक चुनाव के संबंध में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने दो टूक कहा कि स्नातक एमएलसी सीट पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा बहुत जल्द हो जाएगी। भाजपा के पुराने और सक्रिय कार्यकर्ता को इसमें महत्व दिया जाएगा। इस बार पूरी ताकत के साथ हम चुनाव मैदान में उतरने जा रहे हैं और जीत भी हासिल करेंगे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता राजीव पाण्डेय ने एक बयान में कहा कि पूर्व के चुनाव के भांति इस बार भी विद्यार्थी परिषद के पुराने छात्र नेता अथवा कार्यकर्तागण टिकट के दावेदारी में है। स्नातक एमएलसी चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बड़ी भूमिका रहती है। बता दें कि पिछली बार चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी केदारनाथ सिंह वाराणसी स्नातक एमएलसी चुनाव हार गए थे। इस बार फिर से केदारनाथ सिंह टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। केदार नाथ सिंह की टीम के सभी सदस्य पूरी स्फूर्ति के साथ टिकट के लिए डटे हुए हैं। वहीं समाजवादी पार्टी ने एमएलसी आशुतोष सिन्हा को ही एक बार फिर प्रत्याशी बनाया है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

ईथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर केंद्र सरकार ने उत्पाद शुल्क घटाकर शून्य किया

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने ईथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क को पूरी तरह से हटा दिया है। यह...
राज्य  दिल्ली 
ईथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर केंद्र सरकार ने उत्पाद शुल्क घटाकर शून्य किया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे  कानपुर

कानपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत गुरुवार को उत्तर प्रदेश के शहर कानपुर पहुंचे। उनका यह...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे  कानपुर

नामांकन पत्र खारिज होने के खिलाफ मीनाक्षी नटराजन पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, सुनवाई कल

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए दाखिल नामांकन पत्र खारिज करने के...
दिल्ली 
नामांकन पत्र खारिज होने के खिलाफ मीनाक्षी नटराजन पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, सुनवाई कल

वाराणसी स्नातक सीट जीतने की भाजपा विधान परिषद चुनाव में बना रही रणनीति

वाराणसी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वाराणसी स्नातक क्षेत्र का एमएलसी चुनाव जीतने के लिए चिंतन मंथन कर रही है।...
उत्तर प्रदेश 
 वाराणसी स्नातक सीट जीतने की भाजपा विधान परिषद चुनाव में बना रही रणनीति

जनपद गौतम बुद्ध में माेदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर  लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

नोएडा । माेदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर जनपद गौतम बुद्ध नगर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक सप्ताह...
जनपद गौतम बुद्ध में माेदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर  लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे  कानपुर

कानपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत गुरुवार को उत्तर प्रदेश के शहर कानपुर पहुंचे। उनका यह...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे  कानपुर

वाराणसी स्नातक सीट जीतने की भाजपा विधान परिषद चुनाव में बना रही रणनीति

वाराणसी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वाराणसी स्नातक क्षेत्र का एमएलसी चुनाव जीतने के लिए चिंतन मंथन कर रही है।...
उत्तर प्रदेश 
 वाराणसी स्नातक सीट जीतने की भाजपा विधान परिषद चुनाव में बना रही रणनीति

विटामिन ए सम्पूरण अभियान का शुभारंभ, 3.77 लाख से अधिक बच्चों को मिलेगी खुराक

प्रतापगढ़। जनपद में बच्चों को कुपोषण एवं विटामिन ए की कमी से होने वाली बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश 
विटामिन ए सम्पूरण अभियान का शुभारंभ, 3.77 लाख से अधिक बच्चों को मिलेगी खुराक

शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़, पीलीभीत के दो बदमाश घायल; एक आरक्षी को भी लगी गोली

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित थाना सिंधौली क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और लूट के दो आरोपितों के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़, पीलीभीत के दो बदमाश घायल; एक आरक्षी को भी लगी गोली