नामांकन पत्र खारिज होने के खिलाफ मीनाक्षी नटराजन पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, सुनवाई कल

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए दाखिल नामांकन पत्र खारिज करने के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है। उच्चतम न्यायालय इस याचिका पर 12 जून को सुनवाई करेगा।

मीनाक्षी नटराजन के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने गुरुवार काे जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली वेकेशन बेंच के समक्ष मेंशन करते हुए जल्द सुनवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इस याचिका पर आज या कल सुनवाई हो। सिंघवी ने कहा कि आज नामांकन वापस लेने का आज अंतिम दिन है। सिंघवी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव का परिणाम रोकने का आदेश जारी किया जाए।

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन का मध्यप्रदेश से राज्यसभा सीट का नामांकन इस आधार पर खारिज कर दिया गया कि उन्होंने एक आपराधिक मामले की जानकारी छिपाई। सिंघवी ने कहा कि जिस आपराधिक मामले का जिक्र किया जा रहा है, उसमें अभी संज्ञान भी नहीं लिया गया है। मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 223 के तहत संज्ञान लेने से पहले का समन जारी किया गया है। सिंघवी ने कहा कि जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 33ए के मुताबिक उन्हीं आपराधिक मामलों का खुलासा करना है, जिनमें संज्ञान लिया जा चुका है।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि ये याचिका सुनवाई योग्य कैसे है। कोर्ट चुनाव के मामले में अंतरिम आदेश पर कोई दखल नहीं दे सकता है। तब सिंघवी ने कहा कि बड़ी चूक होने पर कोर्ट हस्तक्षेप कर सकता है। सुनवाई के दौरान विपक्षी उम्मीदवार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी और निर्वाचन आयोग की ओर से पेश वकील डीएस नायडू ने याचिका के सुनवाई योग्य होने पर सवाल उठाया। आखिरकार कोर्ट ने इस मामले पर कल यानि 12 मार्च को सुनवाई करने का आदेश दिया।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निर्वाची अधिकारी अरविन्द शर्मा ने ये कहते हुए खारिज कर दिया था कि उन्होंने अपने खिलाफ तेलंगाना में लंबित आपराधिक मामले का खुलासा नामांकन पत्र में नहीं किया।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, दो शातिर चोर गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, दो शातिर चोर गिरफ्तार

गौहाटी विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग का पहला पूर्व छात्र सम्मेलन संपन्न, पूर्व छात्र परिषद का गठन

गुवाहाटी। गौहाटी विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग द्वारा आयोजित एवं सन् 1957 में स्थापित संस्कृत विभाग का प्रथम पूर्व छात्र सम्मेलन...
राष्ट्रीय 
गौहाटी विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग का पहला पूर्व छात्र सम्मेलन संपन्न, पूर्व छात्र परिषद का गठन

असम में बाढ़ का कहर जारी, 5 जिलों के 1.36 लाख लोग प्रभावित; मृतकों की संख्या पहुंची 85

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से अभी भी पांच जिलों की 136203 आबादी प्रभावित है। इस बीच तीन और शव मिले...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का कहर जारी, 5 जिलों के 1.36 लाख लोग प्रभावित; मृतकों की संख्या पहुंची 85

एमपी में कमजोर पड़ा मानसून, 42 जिलों में सामान्य से कम बारिश; 5 अगस्त से बदल सकता है मौसम

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार अब भी सामान्य से पीछे चल रही है। प्रदेश में अब तक औसतन...
मध्य प्रदेश 
एमपी में कमजोर पड़ा मानसून, 42 जिलों में सामान्य से कम बारिश; 5 अगस्त से बदल सकता है मौसम

सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ मध्य प्रदेश, महाकाल से ओंकारेश्वर तक उमड़ा आस्था का सैलाब

भाेपाल। सावन माह का पहला सोमवार मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल समेत पूरे मध्यप्रदेश में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के...
मध्य प्रदेश 
सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ मध्य प्रदेश, महाकाल से ओंकारेश्वर तक उमड़ा आस्था का सैलाब

उत्तर प्रदेश

पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, दो शातिर चोर गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, दो शातिर चोर गिरफ्तार

सावन के पहले सोमवार पर लोधेश्वर महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

बाराबंकी। सावन मास के प्रथम सोमवार पर उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री लोधेश्वर महादेव धाम में आस्था का अभूतपूर्व...
उत्तर प्रदेश 
सावन के पहले सोमवार पर लोधेश्वर महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

गाजियाबाद में सातवीं मंजिल से गिरकर महिला मनोचिकित्सक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में राजनगर एक्सटेंशन स्थित पॉश ऑफिसर सिटी-2 सोसाइटी में रविवार को एक बेहद दुखद...
उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद में सातवीं मंजिल से गिरकर महिला मनोचिकित्सक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश विधान मंडल के मानसून सत्र का आज से होगा आरम्भ

योगी आदित्यनाथ सरकार मंगलवार को विधानसभा में अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश विधान मंडल के मानसून सत्र का आज से होगा आरम्भ