राष्ट्रपति मुर्मु 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह का करेंगी शुभारंभ

विविध हथकरघा परंपराओं को समर्पित 4 विशेष डाक टिकट जारी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • ‘अर्थ, रूट, थ्रेड’ और ‘हैंडलूम अवार्ड बुक 2025’ का होगा लोकार्पण

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु यहां राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में सात अगस्त को 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह का उद्घाटन करेंगी। केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय के अनुसार मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले इस समारोह का मुख्य उद्देश्य भारत की समृद्ध हथकरघा विरासत का उत्सव मनाना और देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में बुनकर समुदाय के अमूल्य योगदान को सम्मानित करना है।

भारत की विविध हथकरघा परंपराओं को समर्पित 4 विशेष डाक टिकट जारी किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान दो महत्वपूर्ण पुस्तकों- "अर्थ, रूट, थ्रेड- आल डाइड हैंडलूम टेक्सटाइल ऑफ सेंट्रल इंडिया" और "हैंडलूम अवार्ड बुक 2025" का लोकार्पण किया जाएगा।

शिवसेना (यूबीटी) सांसदों के विलय विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में चार अगस्त को सुनवाई ये खबर भी पढ़े : शिवसेना (यूबीटी) सांसदों के विलय विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में चार अगस्त को सुनवाई

समारोह के दौरान वर्ष 2025 के लिए उत्कृष्ट कारीगरी और नवाचार के लिए कुल 22 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें 03 संत कबीर हथकरघा पुरस्कार और 19 राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार शामिल हैं। आगंतुकों के लिए पुरस्कार विजेता हथकरघा उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही, पारंपरिक 'कानी बुनाई' और 'वॉल हैंगिंग बुनाई' का लाइव प्रदर्शन भी किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, कपड़ा राज्यमंत्री पवित्र मार्गेरिटा, कपड़ा सचिव नीलम शमी राव और विकास आयुक्त (हथकरघा) डॉ. एम. बीना समेत कई अधिकारी, जानी-मानी हस्तियां और देशभर से आए बुनकर उपस्थित रहेंगे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बहराइच:पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने वाले शातिर गोकश समेत 3 बदमाश गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस व बांका-चाकू बरामद

जरवलरोड बहराइच (तरुणमित्र संवाददाता)। जरवल रोड पुलिस को अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत बड़ी सफलता...
बहराइच:पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने वाले शातिर गोकश समेत 3 बदमाश गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस व बांका-चाकू बरामद

मीरजापुर: शराब ठेके पर महिलाओं का हंगामा, आबकारी इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में चुनार क्षेत्र के बसारतपुर (चकमिल्की) गांव में शनिवार को देशी शराब का ठेका...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: शराब ठेके पर महिलाओं का हंगामा, आबकारी इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा

उत्तर प्रदेश