मीराबाई चानू को अर्जुन पुरस्कार देने की सिफारिश, आयुष मंत्री ने लिखा पत्र

केंद्रीय मंत्री ने खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया को लिखा पत्र 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • चानू के रिकॉर्ड प्रदर्शन की तारीफ अर्जुन पुरस्कार देने की मांग

नई दिल्ली। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव गणपतराव जाधव ने देश की स्टार भारोत्तोलक और ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू को इस वर्ष अर्जुन पुरस्कार प्रदान किए जाने की सिफारिश की है।

इस संबंध में शुक्रवार को केंद्रीय आयुष मंत्री ने केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर मीराबाई चानू की उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों और भारतीय भारोत्तोलन में उनके योगदान का उल्लेख किया। पत्र में उन्होंने कहा कि मणिपुर की इस खिलाड़ी ने राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है और कई अवसरों पर भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक भी दिलाया।

‘आरक्षण हटाओ’ अभियान पर रामदास आठवले का विरोध, संविधान विरोधी पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई ये खबर भी पढ़े : ‘आरक्षण हटाओ’ अभियान पर रामदास आठवले का विरोध, संविधान विरोधी पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई

पत्र में उन्होंने 48 किलोग्राम वर्ग में चानू के रिकॉर्ड प्रदर्शन, स्नैच, क्लीन एंड जर्क तथा कुल भार उठाने की श्रेणियों में उनकी उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। जाधव ने कहा कि मीराबाई चानू को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, पद्मश्री और ओलंपिक पदक जैसे सर्वोच्च सम्मान मिल चुके हैं लेकिन बचपन से देखा गया उनका अर्जुन पुरस्कार पाने का सपना अब तक पूरा नहीं हो सका है।

उन्होंने कहा कि मणिपुर के एक छोटे से गांव से निकल कर विश्व स्तर की भारोत्तोलक बनने तक मीराबाई चानू की यात्रा संघर्ष, समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रेरक उदाहरण है। उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित करना भारतीय खेल जगत में उनके अमूल्य योगदान का उचित सम्मान होगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जिला ग्रामोद्योग विभाग द्वारा जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

संत कबीर नगर, 31 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड सन्त कबीर नगर द्वारा विकास खण्ड खलीलाबाद, पुरानी...
जिला ग्रामोद्योग विभाग द्वारा जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

पदोन्नति पाकर एडीजे हुए सुनील कुमार सिंह

संत कबीर नगर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में सचिव के पद पर तैनात सिविल जज सीनियर डिवीजन सुनील कुमार सिंह...
उत्तर प्रदेश 
पदोन्नति पाकर एडीजे हुए सुनील कुमार सिंह

अमेरिका के सड़कों पर उतरेगी बिना ड्राइवर वाली टैक्सी, ज़ूक्स को मिली मंजूरी

Amazon की स्वायत्त वाहन कंपनी Zoox को अमेरिका में बड़ी सफलता मिली है। कंपनी की ड्राइवरलेस रोबोटैक्सी को अमेरिकी सड़क...
टेक-मित्र 
अमेरिका के सड़कों पर उतरेगी बिना ड्राइवर वाली टैक्सी, ज़ूक्स को मिली मंजूरी

पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हुए 03 पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

संत कबीर नगर, आज जनपद संतकबीरनगर में अपनी सम्पूर्ण सेवा अवधि के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हुए 03 पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

SSC परीक्षा धांधली गैंग पर STF का शिकंजा, राजस्थान से वांछित आरोपी लोकेश गिरफ्तार

लखनऊ। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ऑनलाइन परीक्षा में धांधली करने वाले गिरोह के खिलाफ उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बड़ी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
SSC परीक्षा धांधली गैंग पर STF का शिकंजा, राजस्थान से वांछित आरोपी लोकेश गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

पदोन्नति पाकर एडीजे हुए सुनील कुमार सिंह

संत कबीर नगर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में सचिव के पद पर तैनात सिविल जज सीनियर डिवीजन सुनील कुमार सिंह...
उत्तर प्रदेश 
पदोन्नति पाकर एडीजे हुए सुनील कुमार सिंह

पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हुए 03 पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

संत कबीर नगर, आज जनपद संतकबीरनगर में अपनी सम्पूर्ण सेवा अवधि के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हुए 03 पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

SSC परीक्षा धांधली गैंग पर STF का शिकंजा, राजस्थान से वांछित आरोपी लोकेश गिरफ्तार

लखनऊ। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ऑनलाइन परीक्षा में धांधली करने वाले गिरोह के खिलाफ उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बड़ी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
SSC परीक्षा धांधली गैंग पर STF का शिकंजा, राजस्थान से वांछित आरोपी लोकेश गिरफ्तार

17 अगस्त को चांदी की पालकी में नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री कोतवालेश्वर महादेव

लखनऊ। चौक स्थित श्री कोतवालेश्वर महादेव सावन के तीसरे सोमवार को शाम 4 बजे चांदी की पालकी में बैठकर नगर...
उत्तर प्रदेश 
17 अगस्त को चांदी की पालकी में नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री कोतवालेश्वर महादेव