नशीला पदार्थ देकर महिला का शोषण, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर वसूले रुपये-गहने

आशियाना पुलिस ने आरोपी दबोचा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी के आशियाना क्षेत्र में एक महिला को नशीला पदार्थ देकर उसका शारीरिक शोषण करने तथा अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नकदी और आभूषण वसूलने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार 10 जून 2026 को पीड़िता ने थाना आशियाना में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया गया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो एवं वीडियो बना लिए। महिला का आरोप है कि बाद में इन्हीं फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उससे गहने और नकदी वसूली गई।

मुआवजे और सर्किल रेट में हुई वृद्धि को लेकर किसान धन्यवाद सभा आयोजित ये खबर भी पढ़े : मुआवजे और सर्किल रेट में हुई वृद्धि को लेकर किसान धन्यवाद सभा आयोजित

पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना आशियाना में कमल त्रेहन उर्फ सनी पंजाबी, उसके पिता सतनाम सिंह त्रेहन, सीमा त्रेहन, अंशुल बत्रा और प्रतीक वर्मा समेत पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धाराओं में संशोधन भी किया गया।

शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़, पीलीभीत के दो बदमाश घायल; एक आरक्षी को भी लगी गोली ये खबर भी पढ़े : शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़, पीलीभीत के दो बदमाश घायल; एक आरक्षी को भी लगी गोली

घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कमल त्रेहन उर्फ सनी पंजाबी (34 वर्ष) निवासी निराला नगर, थाना हसनगंज को औरंगाबाद अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया।

उतरौला पावर हाउस में 5 एमवीए ट्रांसफार्मर स्थापना का शिलान्यास ये खबर भी पढ़े : उतरौला पावर हाउस में 5 एमवीए ट्रांसफार्मर स्थापना का शिलान्यास

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना आशियाना में दर्ज मुकदमा संख्या 164/2026 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह, अतिरिक्त निरीक्षक ओम प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक कुलभूषण सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेश पाल और कांस्टेबल ज्ञान सिंह की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस मामले के अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

यूपी में आंधी-बारिश का कहर: 7 लोगों की मौत, सैकड़ों खंभे- पेड़ गिरे, कई जिलों में ब्लैकआउट जैसे हालात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बुधवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने व्यापक तबाही मचाई। कई जिलों में पेड़ और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 यूपी में आंधी-बारिश का कहर: 7 लोगों की मौत, सैकड़ों खंभे- पेड़ गिरे, कई जिलों में ब्लैकआउट जैसे हालात

नोएडा: सोसाइटी फ्लैट में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने फंसे बुजुर्गों को सुरक्षित निकालकर बचाई जान

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 48 में स्थित एक सोसाइटी की चौथी मंजिल...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: सोसाइटी फ्लैट में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने फंसे बुजुर्गों को सुरक्षित निकालकर बचाई जान

मानसून से पहले बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी...

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन में 3 से 4 दिन की देरी होने की संभावना जताई गई...
मध्य प्रदेश 
मानसून से पहले बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सीयू स्कॉलर्स समिट 2026 का भव्य समापन, 1500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

उन्नाव। देश की पहली एआई ऑगमेंटेड मल्टीडिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश में आयोजित दो दिवसीय सीयू स्कॉलर्स समिट 2026...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सीयू स्कॉलर्स समिट 2026 का भव्य समापन, 1500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

गोविंदपुरी: पांच मंजिला इमारत में लगी आग ने ली तीन लोगों की जान, दो गंभीर घायल

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में बीती देर रात एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत में लगी आग ने...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
गोविंदपुरी: पांच मंजिला इमारत में लगी आग ने ली तीन लोगों की जान, दो गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश

यूपी में आंधी-बारिश का कहर: 7 लोगों की मौत, सैकड़ों खंभे- पेड़ गिरे, कई जिलों में ब्लैकआउट जैसे हालात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बुधवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने व्यापक तबाही मचाई। कई जिलों में पेड़ और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 यूपी में आंधी-बारिश का कहर: 7 लोगों की मौत, सैकड़ों खंभे- पेड़ गिरे, कई जिलों में ब्लैकआउट जैसे हालात

नोएडा: सोसाइटी फ्लैट में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने फंसे बुजुर्गों को सुरक्षित निकालकर बचाई जान

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 48 में स्थित एक सोसाइटी की चौथी मंजिल...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: सोसाइटी फ्लैट में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने फंसे बुजुर्गों को सुरक्षित निकालकर बचाई जान

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सीयू स्कॉलर्स समिट 2026 का भव्य समापन, 1500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

उन्नाव। देश की पहली एआई ऑगमेंटेड मल्टीडिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश में आयोजित दो दिवसीय सीयू स्कॉलर्स समिट 2026...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सीयू स्कॉलर्स समिट 2026 का भव्य समापन, 1500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

लखनऊ में ‘गिट्टा गैंग’ का भंडाफोड़, महिला समेत तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 6 लाख के आभूषण बरामद

लखनऊ। राजधानी की बिजनौर पुलिस ने ज्वेलरी दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए कुख्यात "गिट्टा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में ‘गिट्टा गैंग’ का भंडाफोड़, महिला समेत तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 6 लाख के आभूषण बरामद