मुआवजे और सर्किल रेट में हुई वृद्धि को लेकर किसान धन्यवाद सभा आयोजित

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

सरोजनीनगर। सरोजनीनगर क्षेत्र के किसानों को भूमि अधिग्रहण के बदले मिले सम्मानजनक मुआवजे और सर्किल रेट में हुई वृद्धि को लेकर आयोजित किसान धन्यवाद सभा में किसानों ने प्रदेश सरकार और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सभा के दौरान सर्वसम्मति से धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों की सराहना की गई।

 सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरोजनीनगर के किसानों को UPEIDA के अंतर्गत प्रदेश में सर्वाधिक एवं सम्मानजनक मुआवजा प्राप्त हुआ है। किसानों का कहना था कि उनकी समस्याओं और मांगों को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने लगातार शासन स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया, जिसके सकारात्मक परिणाम आज क्षेत्र के किसानों को मिल रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि विकास परियोजनाओं और किसान हितों के बीच संतुलन स्थापित करते हुए किसानों को न्यायपूर्ण मुआवजा दिलाना एक बड़ी उपलब्धि है। अखिल भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान, एसीपी राजेश वर्मा, तहसीलदार तथा विधायक प्रतिनिधि इंजीनियर अजीत सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने किसानों के हितों को सर्वोपरि बताते हुए सरकार की किसान हितैषी नीतियों की चर्चा की।

यूपी में वीडियो भर्ती परीक्षा में धांधली: EOW ने तीन वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : यूपी में वीडियो भर्ती परीक्षा में धांधली: EOW ने तीन वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस अवसर पर हाईस्कूल परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्रा कुमारी श्वेता गौतम को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। वहीं ग्राम गुदौली के दिवंगत किसान स्व. प्रताप सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया।

उत्तर प्रदेश: पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फर्जी दस्तावेज़ मामला, अभ्यर्थी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : उत्तर प्रदेश: पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फर्जी दस्तावेज़ मामला, अभ्यर्थी गिरफ्तार

विधायक प्रतिनिधि इंजीनियर अजीत सिंह ने कहा कि डॉ. राजेश्वर सिंह ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए शासन, प्रशासन और न्यायिक मंचों पर भी सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने गढ़ी चुनौटी के किसानों से जुड़े मामलों में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में स्वयं अधिवक्ता के रूप में पैरवी कर किसानों को राहत दिलाने का उल्लेख किया। साथ ही हरौनी रेलवे ओवरब्रिज से जुड़ी आवागमन समस्याओं को रेल मंत्रालय तक पहुंचाने की जानकारी भी दी।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं की सुनी गयी समस्याएं ये खबर भी पढ़े : पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं की सुनी गयी समस्याएं

सभा में विधायक द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक पहलों का भी उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने बताया कि चिकित्सा सहायता, शिक्षा प्रोत्साहन, डिजिटल शिक्षा केंद्र, सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, युवा क्लबों का गठन तथा धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों के विकास जैसे कार्यों से क्षेत्र के हजारों परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। अखिल भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान की संगठनात्मक भूमिका की भी सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने किसानों की समस्याओं को लगातार प्रशासन और शासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर किसान सम्मान, विकास और जनसहभागिता का एक आदर्श मॉडल बनकर उभर रहा है।

कार्यक्रम के अंत में पारित धन्यवाद प्रस्ताव में किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रति सामूहिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों को मिला सम्मानजनक मुआवजा सरकार की किसान हितैषी नीतियों का प्रमाण है और भविष्य में भी किसान हितों एवं क्षेत्रीय विकास के कार्य इसी प्रकार आगे बढ़ते रहेंगे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

आईएसआई मॉड्यूल पर शिकंजा, कोर्ट में पेश हुए चार आतंकी बड़े हमलें की रची थी साजिश 

नई दिल्ली। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के कथित समर्थन से संचालित आतंकी मॉड्यूल के चार आरोपियों को दिल्ली पुलिस...
राष्ट्रीय 
आईएसआई मॉड्यूल पर शिकंजा, कोर्ट में पेश हुए चार आतंकी बड़े हमलें की रची थी साजिश 

नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक कल, समन्वय बढ़ाने पर होगी चर्चा

नई दिल्ली। नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक गुरुवार को राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित की...
राष्ट्रीय 
नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक कल, समन्वय बढ़ाने पर होगी चर्चा

एलडीए की सख्त कार्रवाई: कृष्णा नगर में अवैध निर्माण में सांठगांठ पर सुपरवाइजर निलंबित

लखनऊ। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बुधवार को अवैध निर्माण के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सुपरवाइजर...
उत्तर प्रदेश 
एलडीए की सख्त कार्रवाई: कृष्णा नगर में अवैध निर्माण में सांठगांठ पर सुपरवाइजर निलंबित

सीबीएसई टॉपर को लैपटॉप देकर अखिलेश यादव ने किया सम्मानित

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मऊ जिले के लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन्स स्कूल के...
उत्तर प्रदेश 
सीबीएसई टॉपर को लैपटॉप देकर अखिलेश यादव ने किया सम्मानित

फर्जी दस्तावेजों से 25 लाख का लोन लेकर फरार , ईओडब्ल्यू ने दो को दबोचा

लखनऊ। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक से 25 लाख रुपए का ऋण लेकर हड़पने...

बीडीओ के तबादले पर भावुक विदाई, फूलों की वर्षा के बीच छलक पड़े आंसू

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज में तैनात खण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ) आशुतोष श्रीवास्तव के स्थानांतरण पर आयोजित विदाई समारोह भावनात्मक माहौल में संपन्न...
उत्तर प्रदेश 
बीडीओ के तबादले पर भावुक विदाई, फूलों की वर्षा के बीच छलक पड़े आंसू