शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, तीन साल तक बनाता रहा संबंध, मोहनलालगंज पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज क्षेत्र में शादी का झूठा आश्वासन देकर एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने करीब तीन वर्ष पहले पीड़िता को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का वादा किया और इसी बहाने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में विवाह की बात आने पर आरोपी और उसके परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया।

पुलिस के अनुसार, थाना मोहनलालगंज में पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि जब वह कक्षा-10 की छात्रा थी और नाबालिग थी, उसी दौरान उसकी पहचान ग्राम शिवढरा निवासी गौरव पुत्र बृजलाल से हुई। आरोप है कि युवक विद्यालय आने-जाने के दौरान उससे संपर्क में आया और धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर पीड़िता का विश्वास जीत लिया।

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा: तीन दिनों में 30,963 अभ्यर्थी अनुपस्थित ये खबर भी पढ़े : पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा: तीन दिनों में 30,963 अभ्यर्थी अनुपस्थित

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे स्कूल छोड़ने और वापस लाने के बहाने लगातार संपर्क में रहा तथा विवाह का भरोसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, आरोपी ने अपने परिजनों से भी विवाह की बात कराकर पीड़िता को भरोसा दिलाया कि दोनों की शादी होगी। हालांकि बाद में जब पीड़िता ने विवाह करने की बात कही तो आरोपी और उसके परिवार ने साफ इनकार कर दिया।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मोहनलालगंज पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपों की जांच की गई, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गौरव (21) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

ऊर्जा निगमों के आउटसोर्स कर्मचारियों को तत्काल यूपीकोस के अधीन लाया जाए:संघर्ष समिति ये खबर भी पढ़े : ऊर्जा निगमों के आउटसोर्स कर्मचारियों को तत्काल यूपीकोस के अधीन लाया जाए:संघर्ष समिति

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69, 352, 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह, कांस्टेबल दीपक बालियान, कांस्टेबल नितिन कुमार और महिला कांस्टेबल साध्वी पाल की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की विवेचना जारी है।

हनी बॉक्स के लिए आवेदन शुरू, अप्लाई करने की अंतिम तिथि निर्धारित ये खबर भी पढ़े : हनी बॉक्स के लिए आवेदन शुरू, अप्लाई करने की अंतिम तिथि निर्धारित

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मानसून से पहले बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी...

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन में 3 से 4 दिन की देरी होने की संभावना जताई गई...
मध्य प्रदेश 
मानसून से पहले बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सीयू स्कॉलर्स समिट 2026 का भव्य समापन, 1500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

उन्नाव। देश की पहली एआई ऑगमेंटेड मल्टीडिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश में आयोजित दो दिवसीय सीयू स्कॉलर्स समिट 2026...
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सीयू स्कॉलर्स समिट 2026 का भव्य समापन, 1500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

गोविंदपुरी: पांच मंजिला इमारत में लगी आग ने ली तीन लोगों की जान, दो गंभीर घायल

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में बीती देर रात एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत में लगी आग ने...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
गोविंदपुरी: पांच मंजिला इमारत में लगी आग ने ली तीन लोगों की जान, दो गंभीर घायल

फीफा विश्व कप 2026 : उद्घाटन मुकाबले में मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया

मेक्सिको सिटी।फीफा विश्व कप 2026 के उद्घाटन मुकाबले में मेक्सिको ने घरेलू दर्शकों के सामने दमदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026 : उद्घाटन मुकाबले में मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया

लखनऊ में ‘गिट्टा गैंग’ का भंडाफोड़, महिला समेत तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 6 लाख के आभूषण बरामद

लखनऊ। राजधानी की बिजनौर पुलिस ने ज्वेलरी दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए कुख्यात "गिट्टा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में ‘गिट्टा गैंग’ का भंडाफोड़, महिला समेत तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 6 लाख के आभूषण बरामद

उत्तर प्रदेश

होमगार्ड भर्ती परीक्षा का पेपर दिलाने का झांसा, टेलीग्राम चैनल चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झूठा दावा कर अभ्यर्थियों को गुमराह करने वाले एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
होमगार्ड भर्ती परीक्षा का पेपर दिलाने का झांसा, टेलीग्राम चैनल चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

नशीला पदार्थ देकर महिला का शोषण, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर वसूले रुपये-गहने

लखनऊ। राजधानी के आशियाना क्षेत्र में एक महिला को नशीला पदार्थ देकर उसका शारीरिक शोषण करने तथा अश्लील फोटो-वीडियो वायरल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नशीला पदार्थ देकर महिला का शोषण, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर वसूले रुपये-गहने

शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में 19 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में एक 19 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने...
उत्तर प्रदेश 
शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में 19 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी