होमगार्ड भर्ती परीक्षा का पेपर दिलाने का झांसा, टेलीग्राम चैनल चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झूठा दावा कर अभ्यर्थियों को गुमराह करने वाले एक आरोपी को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर "EXAM PAPER WALLAH" नाम से चैनल संचालित कर रहा था और परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के नाम पर अभ्यर्थियों को धोखे में लेकर अवैध लाभ कमाने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हुसैनगंज और मध्य जोन सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रकाश मिश्रा (27 वर्ष) को नई दिल्ली के मोहन गार्डन क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

डेयरी कॉन्क्लेव में 28 लाभार्थियों को वितरित किए गए चयन-पत्र  ये खबर भी पढ़े : डेयरी कॉन्क्लेव में 28 लाभार्थियों को वितरित किए गए चयन-पत्र

पुलिस के अनुसार 24 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की सतर्कता इकाई द्वारा सूचना दी गई थी कि टेलीग्राम पर एक चैनल के माध्यम से उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने संबंधी संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। जांच में सामने आया कि उक्त चैनल के जरिए परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने, अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने तथा आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से भ्रामक संदेश वायरल किए जा रहे थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना हुसैनगंज में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), आईटी एक्ट तथा उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश-2024 की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस और सर्विलांस टीम ने तकनीकी साक्ष्य जुटाकर आरोपी की पहचान की और उसे दिल्ली स्थित उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इसी प्रकरण में पहले भी एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास और उसके नेटवर्क की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तरह की गतिविधियों में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष शिवमंगल सिंह, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, सर्विलांस टीम के हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार और कांस्टेबल अजय चौधरी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

देवरिया।  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन गुरुवार को नगर कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

"स्वनिधि पखवाड़ा" में शुरुआती पांच दिन में 25 करोड़ के 8,377 ऋण वितरित

भोपाल। मध्य प्रदेश में संचालित पीएम स्वनिधि के अंतर्गत शुरुआती पांच दिनों में 1,575 नवीन पथ-विक्रेताओ को योजना से जोड़ा...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
"स्वनिधि पखवाड़ा" में शुरुआती पांच दिन में 25 करोड़ के 8,377 ऋण वितरित

एमपी एफएसएल भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम घोषित, 97 अभ्यर्थियों का चयन

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के अराजपत्रित सेवा (गृह/पुलिस) विभाग अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन, प्रयोगशाला सहायक एवं प्रयोगशाला परिचारक...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
एमपी एफएसएल भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम घोषित, 97 अभ्यर्थियों का चयन

इंडिया बायो एनर्जी टेक एक्सपो में शिरकत करेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 11...
राष्ट्रीय 
इंडिया बायो एनर्जी टेक एक्सपो में शिरकत करेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

एसएएससीआई 2026-27: सीबीजी नीति पर छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

रायपुर। स्वच्छ ऊर्जा, हरित विकास और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में छत्तीसगढ़ को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
एसएएससीआई 2026-27: सीबीजी नीति पर छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

उत्तर प्रदेश

केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

देवरिया।  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन गुरुवार को नगर कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई हो : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का महापर्व है। इसके शांतिपूर्ण और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई हो : योगी

मौलाना साजिद रशीदी की कथित टिप्पणी पर लोनी विधायक ने पुलिस काे दी तहरीर

लखनऊ। लोनी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गुरुवार को मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मौलाना साजिद रशीदी की कथित टिप्पणी पर लोनी विधायक ने पुलिस काे दी तहरीर

कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट

देवरिया। जिले में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग और बघौचघाट पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट