मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री जून अंत तक संभव, धार-खरगोन में रेड अलर्ट जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस बार मानसून तय समय से कुछ दिन देरी से पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में मानसून की एंट्री 20 से 22 जून के बीच होने की संभावना है। इस साल जून महीने में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। हालांकि मई माह में प्रदेश ने भीषण गर्मी के साथ-साथ रिकॉर्ड बारिश और ओलावृष्टि भी देखी है।

मौसम विभाग ने बताया कि मई में औसत से अधिक वर्षा दर्ज की गई। सामान्य तौर पर मई में करीब 18 मिमी बारिश होती है, जबकि इस बार लगभग सवा इंच पानी गिरा, जो सामान्य से करीब 56 प्रतिशत अधिक है।

प्रदेश में जून की शुरुआत भी बदले हुए मौसम के साथ हो रही है। विभाग ने अगले चार दिनों तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। सोमवार को धार और खरगोन जिलों में ओलावृष्टि और तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मप्रः दतिया उपचुनाव के लिए कुल 28 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 32 नाम निर्देशन पत्र ये खबर भी पढ़े : मप्रः दतिया उपचुनाव के लिए कुल 28 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 32 नाम निर्देशन पत्र

वहीं झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आंधी, गरज-चमक, बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

नौतपा के सातवें दिन रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का असर बना रहा। इसका असर तापमान पर भी देखने को मिला और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया।

रविवार को शाजापुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पचमढ़ी में सबसे कम 34.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

पांच प्रमुख शहरों में तापमान की बात करें तो इंदौर में 36.3 डिग्री, जबलपुर में 36.4 डिग्री, ग्वालियर में 37.5 डिग्री, उज्जैन में 37.5 डिग्री, भोपाल में 38 डिग्री सेल्सियस, राजगढ़, शाजापुर और नरसिंहपुर को छोड़कर अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा।

मौसम विभाग के अनुसार जून में वर्षा का प्रतिशत सामान्य से कम रह सकता है। अनुमान है कि इस बार प्रदेश में मानसूनी बारिश औसत का करीब 90 प्रतिशत ही दर्ज होगी।

1 से 4 जून तक जारी पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश जिलों में आंधी और बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी, जिससे दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

वैश्विक बाजारों में हाहाकार, निक्केई और कोस्पी में भारी गिरावट, भारतीय बाजार पर भी दबाव

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई जोरदार तेजी की वजह से आज ग्लोबल मार्केट का...
कारोबार 
वैश्विक बाजारों में हाहाकार, निक्केई और कोस्पी में भारी गिरावट, भारतीय बाजार पर भी दबाव

ट्रक और बस की आमने-सामने भिड़ंत, 4 घायल, बस चालक पर नशे में होने का आरोप

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एबी रोड पर एक निजी ट्रैवल्स...
मध्य प्रदेश 
 ट्रक और बस की आमने-सामने भिड़ंत, 4 घायल, बस चालक पर नशे में होने का आरोप

डिमना झील में दो डॉक्टरों के डूबने से हड़कंप, बचाव अभियान में जुटी पुलिस और गोताखोर

पूर्वी सिंहभूम। बोडाम थाना क्षेत्र स्थित शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल डिमना लेक में शुक्रवार तड़के महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम)...
झारखंड 
डिमना झील में दो डॉक्टरों के डूबने से हड़कंप, बचाव अभियान में जुटी पुलिस और गोताखोर

नीट पेपर लीक मामले पर सख्त रुख, शुभेंदु अधिकारी बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

कोलकाता। नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों पर दोषियों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
नीट पेपर लीक मामले पर सख्त रुख, शुभेंदु अधिकारी बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

झांसी के रेस्टोरेंट में महिला प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी जिले में स्थित पॉश इलाके के इलाइट चौराहा स्थित द मेड किचन रेस्टोरेंट में गुरुवार...
उत्तर प्रदेश 

पूतना वध, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं श्री गोवर्धन पूजा की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

गाजियाबाद,। रामानुज परिवार, गाजियाबाद के तत्वावधान में हिन्दी भवन, लोहियानगर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस गुरुवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पूतना वध, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं श्री गोवर्धन पूजा की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के एम/2-704 फ्लैट की रसोई में लगी आग, गार्डों की सूझबूझ से बचा बड़ा हादसा

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के एम/2 टॉवर स्थित फ्लैट संख्या 704 की रसोई में गुरुवार शाम करीब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के एम/2-704 फ्लैट की रसोई में लगी आग, गार्डों की सूझबूझ से बचा बड़ा हादसा

यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

प्रयागराज। प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से...
उत्तर प्रदेश 
यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना