प्रधानमंत्री के 12 वर्ष: विकसित भारत के संकल्प को मिली नई गति : मंत्री सतपाल महाराज

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

हरिद्वार । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र में लगातार 12 वर्ष मिले नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होता दिखाई दे रहा है। उनके मार्गदर्शन में देश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। यह बात केबिनेट मंत्री व जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।

महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चार करोड़ से अधिक पक्के घरों का निर्माण, 81 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन, 60 करोड़ नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा तथा मुद्रा योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। जल जीवन मिशन के तहत देश के 16 करोड़ से अधिक घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया गया है।

वर्ष 2014 तक देश के केवल पांच शहर मेट्रो नेटवर्क से जुड़े थे, जबकि आज यह संख्या बढ़कर 26 हो चुकी है। डिजिटल इंडिया अभियान के कारण भारत दुनिया के कुल डिजिटल लेन-देन का लगभग 56 प्रतिशत हिस्सा संभाल रहा है। रक्षा उत्पादन, अंतरिक्ष विज्ञान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सेमीकंडक्टर निर्माण जैसे क्षेत्रों में भारत नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड भी विकास के नए युग में प्रवेश कर चुका है। राज्य में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना जैसे महत्वपूर्ण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जॉलीग्रांट, पंतनगर और पिथौरागढ़ हवाई अड्डों का विकास किया गया है। उड़ान योजना के तहत हेलीपैड की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के पुनर्विकास के साथ-साथ सोनप्रयाग-केदारनाथ एवं गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाएं प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगी। जमरानी, सौंग और लखवाड़ जैसी बहुउद्देशीय परियोजनाएं भी तेजी से प्रगति पर हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हरिद्वार जनपद में भी विकास कार्यों को गति मिली है। समान नागरिक संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन और पंजीकरण में हरिद्वार प्रदेश में अग्रणी रहा है। नीति आयोग द्वारा जनपद को आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत सम्मानित किया गया है।

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत बड़ी संख्या में नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के लिए विभिन्न घाटों, पुलों, संपर्क मार्गों और आधारभूत संरचनाओं के निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, लव शर्मा आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

शेख हसीना पहली बार दिल्ली में मीडिया से करेंगी बात, पूरे दो साल बाद आएंगी सामने

नई दिल्ली: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पहली बार भारत में मीडिया के सामने आने वाली हैं। बांग्लादेश में...
अंतर्राष्ट्रीय 
शेख हसीना पहली बार दिल्ली में मीडिया से करेंगी बात, पूरे दो साल बाद आएंगी सामने

इंसान दशकों से नहीं कर पाए, AI ने सुलझा दी 10 अनसुलझी गुत्थियां

नई दिल्ली। AI की दुनिया में एक बड़ी घटना घटी है। दरअसल ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI ने घोषणा की...
टेक-मित्र 
इंसान दशकों से नहीं कर पाए, AI ने सुलझा दी 10 अनसुलझी गुत्थियां

मौसम 3 अगस्त: आज 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 3 अगस्त 2026: देश के कई राज्यों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त...
राष्ट्रीय 
मौसम 3 अगस्त: आज 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

कानपुर। बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव जैसे मुद्दों पर सरकार जवाब देने में विफल रही है।" यह बातें रविवार...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

मुरादाबाद। मुरादाबाद के जिला अधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया सावन मास के प्रथम सोमवार पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में कांवड़ियों...

समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला

कानपुर। समाज सेवा के प्रति रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया जाएगा। 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' के...
उत्तर प्रदेश 
समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में

लखनऊ। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों (एनएसओ) के प्रमुखों की बैठक भारत की अध्यक्षता में 3 से 4 अगस्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में