महज एक घंटे में लापता 5 वर्षीय बच्ची को ढूंढ लाई कैंट पुलिस, परिजनों ने राहत की सांस ली
लखनऊ। राजधानी लखनऊ की कैंट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा हुई पांच वर्षीय मासूम बच्ची को महज एक घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता से एक संभावित बड़ी घटना टल गई। बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों ने लखनऊ पुलिस का आभार जताया।
पुलिस के अनुसार, 28 जून 2026 की शाम करीब 6:35 बजे थाना कैंट पर बच्ची के परिजनों ने सूचना दी कि उनकी 5 वर्षीय पुत्री सुबह करीब 8 बजे घर से कहीं चली गई थी और काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कैंट के निर्देशन में चौकी प्रभारी सदर उपनिरीक्षक राकेश कुमार चौरसिया, उपनिरीक्षक राज गोंड तथा पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हो गई। पुलिस ने बच्ची की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, स्थानीय लोगों से पूछताछ की और संभावित स्थानों पर सघन खोज अभियान चलाया।
ये खबर भी पढ़े : भाजपा निघासन के कार्यकर्ताओं द्वारा ज्येष्ठ माह के अंतिम शनिवार पर में विशाल भंडारे का आयोजन।पुलिस टीम की तेज और सुनियोजित कार्रवाई का परिणाम यह रहा कि महज एक घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल खोज लिया गया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
बेटी के सकुशल वापस मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और लखनऊ पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता एवं प्रभावी कार्यशैली की जमकर सराहना करते हुए पूरी पुलिस टीम का धन्यवाद किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बच्चों की गुमशुदगी जैसी घटनाओं में तत्काल कार्रवाई सर्वोच्च प्राथमिकता होती है और भविष्य में भी ऐसी सूचनाओं पर इसी तेजी से कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
