सोशल मीडिया पर अनुशासनहीनता पड़ी भारी, लखनऊ पुलिस के सिपाही सुनील कुमार शुक्ला सेवा से बर्खास्त

विभागीय जांच में वरिष्ठ अधिकारियों पर निराधार आरोप, सेवा नियमों और सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन की पुष्टि, कमिश्नरेट की सख्त कार्रवाई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने विभागीय अनुशासन बनाए रखने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरक्षी सुनील कुमार शुक्ला को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है। विभागीय जांच में उन्हें सोशल मीडिया और मीडिया मंचों का अनुचित उपयोग करने, वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ बिना प्रमाण सार्वजनिक आरोप लगाने तथा सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया।

पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, मामले की जांच के लिए 7 मई 2026 को एक विभागीय समिति का गठन किया गया था। समिति ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की और सभी संबंधित पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए। जांच के दौरान आरक्षी सुनील कुमार शुक्ला को भी अपना पक्ष रखने और अपने आरोपों के समर्थन में साक्ष्य प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया।

मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ग्रामीण ने किया ताजिया जुलूस मार्ग का निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ग्रामीण ने किया ताजिया जुलूस मार्ग का निरीक्षण

जांच में सामने आया कि आरक्षी अपने लगाए गए आरोपों के समर्थन में कोई विश्वसनीय साक्ष्य उपलब्ध नहीं करा सके। समिति ने पाया कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के विरुद्ध सार्वजनिक मंचों पर निराधार आरोप प्रसारित किए, जिससे विभाग की छवि प्रभावित हुई। इसके अलावा अधिकारियों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर विभागीय अनुशासन को भी प्रभावित किया गया।

अखिलेश यादव का आरोप,सरकार ने बांटे मक्के के बीज, नहीं तैयार हुई फसल ये खबर भी पढ़े : अखिलेश यादव का आरोप,सरकार ने बांटे मक्के के बीज, नहीं तैयार हुई फसल

जांच रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि आरक्षी ने बिना विभागीय अनुमति सोशल मीडिया का उपयोग किया, जो उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया नीति-2023, उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली, 1956 के नियम 3, 6, 7 एवं 27 तथा उत्तर प्रदेश वर्दी विनियम के प्रावधानों के विपरीत है।

शराब के नशे में बाइक सवार ने युवक को मारी टक्कर, विरोध करने पर हुई मारपीट  ये खबर भी पढ़े : शराब के नशे में बाइक सवार ने युवक को मारी टक्कर, विरोध करने पर हुई मारपीट 

विभागीय जांच में गंभीर दुराचार सिद्ध होने के बाद पुलिस कमिश्नरेट ने आरक्षी सुनील कुमार शुक्ला को तत्काल प्रभाव से पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विभागीय अनुशासन, सेवा नियमों और सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन के मामलों में भविष्य में भी नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

Nothing Phone (4b) के फीचर्स लॉन्च से पहले लीक

Nothing अपना नया बजट स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) 7 जुलाई को लॉन्च करने जा रहा है। आधिकारिक लॉन्च से पहले...
टेक-मित्र 
Nothing Phone (4b) के फीचर्स लॉन्च से पहले लीक

अगले सप्ताह भारत में लॉन्च होंगे ये नए स्मार्टफोन, OnePlus N6 से लेकर OPPO Reno 16 तक

26 जून 2026 I  जून का आखिरी और जुलाई का पहला सप्ताह भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी खास रहने...
टेक-मित्र 
अगले सप्ताह भारत में लॉन्च होंगे ये नए स्मार्टफोन, OnePlus N6 से लेकर OPPO Reno 16 तक

सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सरकारी आवास में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

शाहजहांपुर/कांट। कांट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजीव मेहरोत्रा की रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...
सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सरकारी आवास में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

खबर का असर: जनता की शिकायतों पर चेयरपर्सन फात्मा रज़ा का तुरंत एक्शन, वार्ड 25 की सडक सहित कई समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

   बदायूं। चेयरपर्सन फात्मा रज़ा के तीन वर्ष के कार्यकाल को लेकर दैनिक तरुणमित्र द्वारा जनता की राय जानी गई। इस...
उत्तर प्रदेश 

ऑपरेशन लंगड़ा : ₹50 हजार के इनामी दो हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में घायल

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से  सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जिले में बेखौफ घूम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन लंगड़ा : ₹50 हजार के इनामी दो हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में घायल

सोशल मीडिया पर अनुशासनहीनता पड़ी भारी, लखनऊ पुलिस के सिपाही सुनील कुमार शुक्ला सेवा से बर्खास्त

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने विभागीय अनुशासन बनाए रखने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरक्षी सुनील कुमार शुक्ला...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोशल मीडिया पर अनुशासनहीनता पड़ी भारी, लखनऊ पुलिस के सिपाही सुनील कुमार शुक्ला सेवा से बर्खास्त

लखनऊ के चिनहट स्थित हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में लगी आग, कई घंटों तक चला राहत एवं बचाव कार्य

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में रविवार सुबह आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के चिनहट स्थित हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में लगी आग, कई घंटों तक चला राहत एवं बचाव कार्य