सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सरकारी आवास में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Published By Afwan Khan
On
Afwan Khan Picture

ब्यूरो रिपोर्ट

शाहजहांपुर/कांट। कांट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजीव मेहरोत्रा की रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव सरकारी आवास के कमरे में बिस्तर के पास पेट के बल पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डॉ. राजीव मेहरोत्रा मूल रूप से सीतापुर के विजयलक्ष्मी नगर के निवासी थे। करीब 65 वर्षीय डॉ. मेहरोत्रा एमबीबीएस चिकित्सक थे और सेवानिवृत्ति के बाद भी स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर सेवाएं दे रहे थे। वह कांट सीएचसी परिसर स्थित सरकारी आवास में अकेले रहते थे।

बताया जाता है कि उनकी पत्नी से करीब 25 वर्ष पहले तलाक हो चुका था। रविवार सुबह करीब सात बजे सीएचसी का स्टाफ उनके आवास पर पहुंचा, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। कई बार आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर सीएचसी के सुपरवाइजर नीलाक्ष पाठक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष और अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में आवास का दरवाजा खुलवाया। कमरे के अंदर डॉ. मेहरोत्रा मृत अवस्था में मिले। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

चिलचिलाती धूप में कार में डॉग को छोड़ गया युवक, हांफता रहा बेजुबान, वीडियो वायरल ये खबर भी पढ़े : चिलचिलाती धूप में कार में डॉग को छोड़ गया युवक, हांफता रहा बेजुबान, वीडियो वायरल

सीएचसी में उनके साथ कार्यरत स्टाफ नर्स अंजली मिश्रा ने बताया कि डॉ. मेहरोत्रा प्रतिदिन सुबह जल्दी उठ जाते थे और अपना नाश्ता स्वयं तैयार करते थे। शनिवार शाम करीब छह बजे उन्होंने बिजली आपूर्ति के संबंध में जानकारी भी ली थी। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में शोक का माहौल है। क्षेत्राधिकारी शुभम वर्मा ने बताया कि चिकित्सक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

अखिलेश यादव का आरोप,सरकार ने बांटे मक्के के बीज, नहीं तैयार हुई फसल ये खबर भी पढ़े : अखिलेश यादव का आरोप,सरकार ने बांटे मक्के के बीज, नहीं तैयार हुई फसल

लेखक के बारे में

Afwan Khan Picture

आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।

नवीनतम

उप्र में अगले सात दिनों तक बारिश और वज्रपात के आसार, मौसम विभाग का पूर्वानुमान

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में आगामी सात दिनों में पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 उप्र में अगले सात दिनों तक बारिश और वज्रपात के आसार, मौसम विभाग का पूर्वानुमान

प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स सरकार ने दिया ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सेशेल्स सरकार ने सर्वोच्च सम्मान ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया।प्रधानमंत्री मोदी...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स सरकार ने दिया ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान

उन्नाव पुलिस की बड़ी सफलता, 78 गुमशुदा मोबाइल खोजकर लौटाए

उन्नाव। आधुनिक तकनीक और पुलिस की सक्रियता के बेहतर समन्वय का उदाहरण पेश करते हुए उन्नाव पुलिस ने CEIR (सेंट्रल...
उत्तर प्रदेश 
उन्नाव पुलिस की बड़ी सफलता, 78 गुमशुदा मोबाइल खोजकर लौटाए

भारत-सेशेल्स संपर्क बढ़ाने पर होगा काम, यूपीआई लागू कराएगा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को सेशेल्स स्टेट हाउस में राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ आधिकारिक बातचीत...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
भारत-सेशेल्स संपर्क बढ़ाने पर होगा काम, यूपीआई लागू कराएगा

असम : तिनसुकिया में आतंकी साजिश नाकाम, उल्फा (आई) से जुड़े दो और सहयोगी समेत चार गिरफ्तार

तिनसुकिया (असम)। असम पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट...
राष्ट्रीय  राज्य 
असम : तिनसुकिया में आतंकी साजिश नाकाम, उल्फा (आई) से जुड़े दो और सहयोगी समेत चार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

उप्र में अगले सात दिनों तक बारिश और वज्रपात के आसार, मौसम विभाग का पूर्वानुमान

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में आगामी सात दिनों में पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 उप्र में अगले सात दिनों तक बारिश और वज्रपात के आसार, मौसम विभाग का पूर्वानुमान

उन्नाव पुलिस की बड़ी सफलता, 78 गुमशुदा मोबाइल खोजकर लौटाए

उन्नाव। आधुनिक तकनीक और पुलिस की सक्रियता के बेहतर समन्वय का उदाहरण पेश करते हुए उन्नाव पुलिस ने CEIR (सेंट्रल...
उत्तर प्रदेश 
उन्नाव पुलिस की बड़ी सफलता, 78 गुमशुदा मोबाइल खोजकर लौटाए

प्रशिक्षण विमान के प्रोपेलर से प्रशिक्षु पायलट के घायल होने की जांच शुरू

नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कानपुर के चकेरी हवाई अड्डे पर प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुई दुर्घटना की...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रशिक्षण विमान के प्रोपेलर से प्रशिक्षु पायलट के घायल होने की जांच शुरू

प्रगतिशील किसान के तीन एकड़ प्रक्षेत्र में डीएसआर पद्धति से करायी गई धान की बुवाई

वाराणसी। वाराणसी में सेवापुरी विकास खण्ड में प्रगतिशील किसान हौसिला प्रसाद दुबे से रविवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने...
उत्तर प्रदेश 
प्रगतिशील किसान के तीन एकड़ प्रक्षेत्र में डीएसआर पद्धति से करायी गई धान की बुवाई