अमेरिका ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर किया हवाई हमला 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

होर्मुज  : अमेरिका-इजरायल और ईरान में सीजफायर के बाद एक बार फिर वार-पलटवार शुरू हो गया है। अमेरिकन नेवी और एयरफोर्स के फाइटर जेट ने शनिवार देर रात होर्मुज स्ट्रेट और उसके आसपास ईरान के 10 सैन्य ठिकानों पर हमला किया। इन हमलों में ईरान के आर्मी बेस को ठिकाना बनाया गया। यूएस आर्मी का ये हमला ईरान की तरफ से ऑयल टैंकर M/T किकू पर किए गए ड्रोन हमले का पलटवार है।

अमेरिका ने दिया ईरान के ड्रोन हमले का जवाब
U.S. Central Command ने एक्स पर पोस्ट किया, 'M/T Kiku पर ईरान के ड्रोन हमले के जवाब में, U.S. नेवी और एयरफोर्स के फाइटर जेट्स ने होर्मुज जलडमरूमध्य के आस-पास कई जगहों पर ईरान के 10 सैन्य ठिकानों पर हमले किए।'

ओमान तट के पास डूबी भारतीयों से भरी नौका ये खबर भी पढ़े : ओमान तट के पास डूबी भारतीयों से भरी नौका

ऐसा ना हो कि खत्म हो जाए ईरान का अस्तित्व- ट्रंप
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'अमेरिका के विमानों ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन स्टोर करने के ठिकानों और तटीय रडार साइटों पर अटैक किया है, क्योंकि उन्होंने एक बार फिर सीजफायर समझौते का उल्लंघन किया है। बहुत मुमकिन है कि वे कभी नहीं सीखेंगे! एक वक्त ऐसा आ सकता है जब हम और समझदारी से काम न ले पाएं, और हमें उस काम को मिलिट्री के जरिए पूरा करने के लिए मजबूर होना पड़े जिसे हमने बहुत कामयाबी से शुरू किया था। अगर ऐसा हुआ, तो इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा!'

अमेरिका-ईरान वार्ता में बड़ी प्रगति, 60 दिनों की कार्ययोजना पर बनी सहमति ये खबर भी पढ़े : अमेरिका-ईरान वार्ता में बड़ी प्रगति, 60 दिनों की कार्ययोजना पर बनी सहमति

बौखलाए ईरान ने भी किया जबरदस्त पलटवार
वहीं, अमेरिकी हमले के बाद बौखलाए ईरान ने भी जबरदस्त पलटवार किया है। ईरान ने कुवैत और बहरीन में US के 8 सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। इसमें कुवैत में अली अल सलेम एयरबेस और बहरीन में अमेरिका के पांचवें बेड़े पर हमला शामिल है। IRGC का यह एक्शन ईरानी सैन्य ठिकानों पर हुए अमेरिकी हमले के बाद हुआ है।

कतर के गैस प्लांट में 12 भारतीयों समेत 13 की मौत; 66 घायल ये खबर भी पढ़े : कतर के गैस प्लांट में 12 भारतीयों समेत 13 की मौत; 66 घायल

पीस डील को खतरे में डाल सकता है युद्धविराम का उल्लंघन- ईरान
साथ ही, ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि युद्धविराम का उल्लंघन पीस डील को खतरे में डाल सकता है। उधर, ईरानी हमले को लेकर अब कुवैत अलर्ट मोड में है। कुवैत की सेना ने एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कर दिया है। सेना ने कहा है कि मुल्क को मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में हमने एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय कर दिया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

अवैध अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव, वनकर्मियों ने मांगी सुरक्षा

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की गुड़ी रेंज के आमा खुजरी जंगल में रविवार दोपहर वन भूमि पर अवैध...
मध्य प्रदेश 
अवैध अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव, वनकर्मियों ने मांगी सुरक्षा

ब्राह्मण महासभा ने निकाला कैंडल मार्च, भरत भूषण तिवारी को दिया श्रद्धांजलि

बस्ती - बिहार पुलिस की फायरिंग में कथित मुठभेड़ के शिकार हुये  भरत भूष्ण तिवारी की स्मृति में शनिवार की...
उत्तर प्रदेश 
ब्राह्मण महासभा ने निकाला कैंडल मार्च, भरत भूषण तिवारी को दिया श्रद्धांजलि

विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं - मंडलायुक्त

बस्ती - आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को मंडल स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक...
उत्तर प्रदेश 
विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं - मंडलायुक्त

एनएच-44 पर तेज रफ्तार वाहन का कहर, सड़क हादसों ने ली दो युवकों की जान

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दो सड़क हादसों में झिरी-ईमझिरा मार्ग और...
मध्य प्रदेश 
एनएच-44 पर तेज रफ्तार वाहन का कहर, सड़क हादसों ने ली दो युवकों की जान

निर्धारित समयसारिणी के अनुसार अभियान को सफल बनाने का निर्देश - सीडीओ

बस्ती - माह जुलाई में प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर...
उत्तर प्रदेश 
निर्धारित समयसारिणी के अनुसार अभियान को सफल बनाने का निर्देश - सीडीओ

उत्तर प्रदेश

ब्राह्मण महासभा ने निकाला कैंडल मार्च, भरत भूषण तिवारी को दिया श्रद्धांजलि

बस्ती - बिहार पुलिस की फायरिंग में कथित मुठभेड़ के शिकार हुये  भरत भूष्ण तिवारी की स्मृति में शनिवार की...
उत्तर प्रदेश 
ब्राह्मण महासभा ने निकाला कैंडल मार्च, भरत भूषण तिवारी को दिया श्रद्धांजलि

विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं - मंडलायुक्त

बस्ती - आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को मंडल स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक...
उत्तर प्रदेश 
विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं - मंडलायुक्त

निर्धारित समयसारिणी के अनुसार अभियान को सफल बनाने का निर्देश - सीडीओ

बस्ती - माह जुलाई में प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर...
उत्तर प्रदेश 
निर्धारित समयसारिणी के अनुसार अभियान को सफल बनाने का निर्देश - सीडीओ

एक लाख पौधरोपण अभियान को जनआन्दोलन बनाने की तैयारी

बस्ती - स्वामी विवेकानंद युवा परिषद उत्तर प्रदेश एवं माण्डवी फाउन्डेशन के तत्वावधान में प्रस्तावित वृहद पौधरोपण कार्यक्रम (एक लाख)...
उत्तर प्रदेश 
एक लाख पौधरोपण अभियान को जनआन्दोलन बनाने की तैयारी