असम : तिनसुकिया में आतंकी साजिश नाकाम, उल्फा (आई) से जुड़े दो और सहयोगी समेत चार गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

तिनसुकिया (असम)। असम पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम-इंडिपेंडेंट (उल्फा-आई) की एक बड़ी आतंकी साजिश को विफल कर दिया है। तिनसुकिया जिला पुलिस ने रविवार को बताया कि इस मामले में अब तक कुल चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

तिनसुकिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मयंक कुमार ने मीडिया को बताया कि 26 जून को केंद्रीय एजेंसियों और सुरक्षा बलों के सहयोग से लेखापानी थाना क्षेत्र के जागुन में चलाए गए खुफिया-आधारित अभियान के दौरान उल्फा (आई) के दो सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया गया था। उनकी पहचान स्वयंभू सेकेंड लेफ्टिनेंट सियोर आसोम उर्फ हुमेनज्योति बरुवा (27) तथा स्वयंभू सेकेंड लेफ्टिनेंट मनोज आसोम उर्फ पापु मोरान (30) के रूप में हुई है। दोनों वर्ष 2018 में संगठन में शामिल हुए थे और कई आतंकी घटनाओं में संलिप्त रहे हैं।

मुख्यमंत्रियों को हटाए जाने का बयान देने वाले अखिलेश को ओमप्रकाश राजभर ने दिखाया आईना ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्रियों को हटाए जाने का बयान देने वाले अखिलेश को ओमप्रकाश राजभर ने दिखाया आईना

एसपी के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि वे तिनसुकिया शहर में नागरिकों को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलीबारी और ग्रेनेड हमला करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर इस संभावित हमले को नाकाम कर दिया। उन्हाेंने कहा कि हम इस साजिश को विफल करने में सफल रहे हैं। जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखी गई है।

सात और कोचिंग सेंटर सील, दो को नोटिस ये खबर भी पढ़े : सात और कोचिंग सेंटर सील, दो को नोटिस

अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने आरोपितों के कब्जे से एके-सीरीज की दो राइफलें, 172 राउंड गोला-बारूद, दो ग्रेनेड, बैकपैक, जंगल में जीवित रहने का सामान, खाद्य सामग्री, दवाइयां तथा नकदी बरामद की।

 मणिपुर में पांच उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा और संदिग्ध गांजा बरामद ये खबर भी पढ़े :  मणिपुर में पांच उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा और संदिग्ध गांजा बरामद

इसके बाद पुलिस ने एक अन्य अभियान चलाकर उग्रवादियों को लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराने के आरोप में पानीटोला निवासी बिटु बोरा और कल्प बोरा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, बिटु बोरा की स्विफ्ट कार (एआर-20ए-5892) का इस्तेमाल कथित तौर पर गिरफ्तार दोनों कैडरों ने किया था। वहीं, 'ऑल असम मटक युवा छात्र परिषद' के सह महासचिव कल्प बोरा पर उल्फा (आई) को सहयोग देने का आरोप है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों ने कथित तौर पर कबूल किया कि जब्त कार उल्फा (आई) के वरिष्ठ कैडर ऐसेंग आसोम के कहने पर मंगवाई गई थी। पुलिस ने पूरे तिनसुकिया जिले में सुरक्षा बढ़ा दी है और इस कथित साजिश व बड़े सपोर्ट नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि, 26 जून को केंद्रीय एजेंसियों और सुरक्षा बलों की मदद से तिनसुकिया पुलिस द्वारा चलाए गए एक खुफिया-आधारित अभियान में लेखापानी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत जागुन से उल्फा (आई) के दो सक्रिय कैडरों को पकड़ा गया था। जिनकी पहचान स्वयंभू सेकेंड लेफ्टिनेंट सियोर आसोम उर्फ हुमेनज्योति बरुवा (27) और स्वयंभू सेकेंड लेफ्टिनेंट मनोज आसोम उर्फ पापु मोरान (30) के रूप में की गयी है। ये दोनों वर्ष 2018 में उल्फा (आई) में शामिल हुए थे और कई आतंकी घटनाओं में शामिल पक्के कैडर थे।-

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

महादानी भामाशाह के दान से ही आज देश सुरक्षित है - ओम प्रकाश आर्य

बस्ती - आर्य समाज नई बाजार, बस्ती के प्रांगण में दानवीर भामाशाह की जयंती के पावन अवसर पर एक विशेष...
उत्तर प्रदेश 
महादानी भामाशाह के दान से ही आज देश सुरक्षित है - ओम प्रकाश आर्य

रायपुर: ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में पकड़े गए 47 नशेड़ी वाहन चालक

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है...
छत्तीसगढ़ 
रायपुर: ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में पकड़े गए 47 नशेड़ी वाहन चालक

गन्ना फसल का निरीक्षण कर दिया कृषको को जानकारी

बस्ती - बजाज चीनी मिल रुधौली अंतर्गत नागपुरी पकड़ी प्रथम पिकोरा भीतेरा अरदा कन्हौली का गन्ना पेड़ी और पौधा के...
उत्तर प्रदेश 
गन्ना फसल का निरीक्षण कर दिया कृषको को जानकारी

अवैध अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव, वनकर्मियों ने मांगी सुरक्षा

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की गुड़ी रेंज के आमा खुजरी जंगल में रविवार दोपहर वन भूमि पर अवैध...
मध्य प्रदेश 
अवैध अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव, वनकर्मियों ने मांगी सुरक्षा

ब्राह्मण महासभा ने निकाला कैंडल मार्च, भरत भूषण तिवारी को दिया श्रद्धांजलि

बस्ती - बिहार पुलिस की फायरिंग में कथित मुठभेड़ के शिकार हुये  भरत भूष्ण तिवारी की स्मृति में शनिवार की...
उत्तर प्रदेश 
ब्राह्मण महासभा ने निकाला कैंडल मार्च, भरत भूषण तिवारी को दिया श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश

महादानी भामाशाह के दान से ही आज देश सुरक्षित है - ओम प्रकाश आर्य

बस्ती - आर्य समाज नई बाजार, बस्ती के प्रांगण में दानवीर भामाशाह की जयंती के पावन अवसर पर एक विशेष...
उत्तर प्रदेश 
महादानी भामाशाह के दान से ही आज देश सुरक्षित है - ओम प्रकाश आर्य

गन्ना फसल का निरीक्षण कर दिया कृषको को जानकारी

बस्ती - बजाज चीनी मिल रुधौली अंतर्गत नागपुरी पकड़ी प्रथम पिकोरा भीतेरा अरदा कन्हौली का गन्ना पेड़ी और पौधा के...
उत्तर प्रदेश 
गन्ना फसल का निरीक्षण कर दिया कृषको को जानकारी

ब्राह्मण महासभा ने निकाला कैंडल मार्च, भरत भूषण तिवारी को दिया श्रद्धांजलि

बस्ती - बिहार पुलिस की फायरिंग में कथित मुठभेड़ के शिकार हुये  भरत भूष्ण तिवारी की स्मृति में शनिवार की...
उत्तर प्रदेश 
ब्राह्मण महासभा ने निकाला कैंडल मार्च, भरत भूषण तिवारी को दिया श्रद्धांजलि

विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं - मंडलायुक्त

बस्ती - आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को मंडल स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक...
उत्तर प्रदेश 
विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं - मंडलायुक्त