मुंबई क्राइम ब्रांच ने तीन नकली पुलिस अधिकारी को किया गिरफ्तार;

वर्दी का धौंस दिखाकर करते थे लाखों की ठगी!

Published By Rajesh Jaiswal
On
Rajesh Jaiswal Picture

By Rajesh Jaiswal

मुंबई। मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने ठगी करने वाले तीन फर्जी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों आरोपी फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह में शामिल थे। आरोपियों ने मुंबई पुलिस की यूनिट का ऐसा आई कार्ड बनाया था, जो होता ही नहीं है। आरोपी खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करते थे।

मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी राज तिलक रौशन ने बताया कि ये लोग बकायदा पुलिस स्टीकर लगी कार, नेम प्लेट लगी पुलिस की वर्दी और पुलिस का डंडा, नकली रिवॉल्वर लेकर घूमते थे। पूछताछ के लिए आरोपियों को पुलिस रिमांड में लिया गया है। मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती के निर्देश पर मुंबई क्राइम ब्रांच के ज्वाइंट सीपी अनिल कुंभारे एवं एडिशनल सीपी कृष्णकांत उपाध्याय और डीसीपी राजतिलक रौशन, सहायक पुलिस आयुक्त (डी दक्षिण) दिनकर शिलवटे के नेतृत्व में आरोपियों को अंधेरी (पूर्व) के 5-स्टार ‘द लीला होटल’ से गिरफ्तार किया गया।

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में 17 सीटों में 16 पर भाजपा गठबंधन का कब्जा ये खबर भी पढ़े : महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में 17 सीटों में 16 पर भाजपा गठबंधन का कब्जा

पुलिस के मुताबिक, आरोपी फर्जी सरकारी पहचान पत्र और पुलिस अधिकारी का रौब दिखाकर बैंक से लोन मंजूर कराने का झांसा देकर लोगों से पैसे ऐंठते थे। आरोपियों के पास से नकली पुलिस अधिकारी के नाम पर बने फर्जी पहचान पत्र और अन्य नकली दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इस मामले में मुंबई के सहार पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें साल 2025 में कस्तूरबा मार्ग पुलिस स्टेशन, साल 2018 में साकीनाका और खेतवाड़ी पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और जालसाजी के कई अलग-अलग मामले दर्ज है।

महाराष्ट्र में नशे के खिलाफ फडणवीस सरकार का बड़ा एक्शन ये खबर भी पढ़े : महाराष्ट्र में नशे के खिलाफ फडणवीस सरकार का बड़ा एक्शन

मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली शिकायत के आधार पर मानव एवं तकनीकी जांच में पता चला कि आरोपी अंधेरी स्थित ‘द लीला होटल’ आने वाला है। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर को तीनों संदिग्धों को MH12 XH 9447 नंबर की पुलिस नेम प्लेट लगी ग्रे रंग की टाटा पंच कार सहित हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से वरिष्ठ पुलिस अधिकारी होने के फर्जी सरकारी पहचान पत्र और अन्य नकली दस्तावेज बरामद किए गए।
क्राइम ब्रांच की टीम ने मुख्य आरोपी मोहम्मद गौश इब्राहिम खतीब (Assistant Commissioner of Police), जो 10वीं तक पढ़ा है और सांगली का रहने वाला है, इसके अलावा कल्याण निवासी डॉ राज खतीब (Police Sub Inspector) और सांगली निवासी मशाब खतीब (Executive Member) फर्जी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-1 ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की है। इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर यह पता लगा लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने इस तरह कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

मुंबई लोकल ट्रेन में कोच का दरवाज़ा को लेकर यात्री की चाकू मारकर हत्या ये खबर भी पढ़े : मुंबई लोकल ट्रेन में कोच का दरवाज़ा को लेकर यात्री की चाकू मारकर हत्या

BNS की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज
इस मामले में मुंबई अपराध शाखा की प्रॉपर्टी सेल ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं 204, 205, 318(4), 319, 336(3), 337, 340 और 3(5) के तहत आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Jaiswal Picture

राजेश जायसवाल को पत्रकारिता क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव है। अपने लंबे करियर में उन्होंने समाचार लेखन और रिपोर्टिंग के विभिन्न दायित्व निभाए हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पंचायतीराज, अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ मंत्री ओमप्रकाश राजभर की अध्यक्षता में रविवार काे मुख्य भवन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

बंद मकान से लाखों की चोरी, 26 घंटे तक घर में डेरा डाले रहे दो चोर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के थाना गुडंबा क्षेत्र में रविवार को एक बंद मकान में लाखों की चोरी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बंद मकान से लाखों की चोरी, 26 घंटे तक घर में डेरा डाले रहे दो चोर

उप्र में अगले सात दिनों तक बारिश और वज्रपात के आसार, मौसम विभाग का पूर्वानुमान

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में आगामी सात दिनों में पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 उप्र में अगले सात दिनों तक बारिश और वज्रपात के आसार, मौसम विभाग का पूर्वानुमान

प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स सरकार ने दिया ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सेशेल्स सरकार ने सर्वोच्च सम्मान ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया।प्रधानमंत्री मोदी...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स सरकार ने दिया ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान

उन्नाव पुलिस की बड़ी सफलता, 78 गुमशुदा मोबाइल खोजकर लौटाए

उन्नाव। आधुनिक तकनीक और पुलिस की सक्रियता के बेहतर समन्वय का उदाहरण पेश करते हुए उन्नाव पुलिस ने CEIR (सेंट्रल...
उत्तर प्रदेश 